मार्च में नीतीश का इस्तीफा, तेजस्वी बनेंगे CM!
Ad Place!

मार्च में नीतीश का इस्तीफा, तेजस्वी बनेंगे CM!


THN Network 

VIKAS VERMA

PATNA : बिहार की महागठबंधन सरकार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयासों का दौर जारी है। नीतीश कब इस्तीफा देंगे और तेजस्वी यादव कब CM बनेंगे इसे लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। इस बीच जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक मार्च में CM नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है। 

संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद CM नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और तेजस्वी यादव CM पद की शपथ लेंगे। JD(U) से एक Dy. CM बनाया जाएगा। बताया जाता है कि महागठबंधन सरकार के गठन के समय RJD और JD(U) के बीच यही राजनीतिक डील हुई थी। डील के तहत नीतीश कुमार को 2024 के PM कैंडिडेट के तौर पर RJD खुलकर समर्थन करेगी। 

दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अब महज 13 महीने का समय बचा है। नीतीश कुमार जल्द ही BJP के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के अभियान में निकलने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी में नीतीश कुमार के ऑफर पर गंभीर विचार चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि कांंग्रेस पार्टी विपक्षी दलों की एकजुटता तो चाहती है मगर नेतृत्व अपने पास रखते हुए। लिहाजा नीतीश कुमार का उपयोग किस रूप में किया जाए इसे लेकर मंथन चल रहा है। नीतीश के करीबी नेताओं का कहना है कि नीतीश के नेतृत्व में विपक्षू दलों को आसानी से एकजुट किया जा सकता है, इसलिए उन्हें यूपीए की कमान दी जानी चाहिए। नीतीश इतना तो डिजर्व करते ही हैं।  



Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!