समाजवादी नेता शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि, राजद जिला कार्यालय में सभा का आयोजन
Ad Place!

समाजवादी नेता शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि, राजद जिला कार्यालय में सभा का आयोजन

THN Network





BINOD KARN

BEGUSARAI: शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय में देश के महान समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की। इसमें जिले भर के राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर उनके तैल्याचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भगवान बलदेव कृष्ण से उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा शरद जी के निधन से देश ने एक महान समाजवादी नेता को खो दिया जिसकी पूर्ति युगों युगों तक पूर्ति नहीं होगा। 

शरद यादव मिलनसार नेता थे। ताउम्र गरीबों, दलितों, वंचित वर्गों एवं किसानों के हक हुकूक की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि शरद जी 7 बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। शरद यादव राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी में से एक थे। 1989 में मंडल राजनीति के प्रमुख चेहरा बन कर उभरे थे।

श्रद्धांजलि सभा में किसान सेल के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार उर्फ पिंटू सिंह, राज्य परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रसाद यादव, अधिवक्ता संघ नेता संतोष कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मटिहानी कैलाश यादव, बरौनी प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार, महिला नेत्री श्रीमती सुमन देवी, आदिशा खातून, अनिल साव, मो. ओकिल, छात्र राजद नेता मो. जहांगीर आलम, युवा नेता सत्यम सम्राट यादव, छात्र नेता स्वर्णिम स्वराज यादव, संजीव पोद्दार, सहजानंद यादव, अनिल पासवान, जेडीयू महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम महतो सहित दर्जनों पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!