'खुदा हाफिज' में प्रेम राज विक्की व सुधीर कुमार सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों पर छोड़ा छाप - Khuda Hafiz
Ad Place!

'खुदा हाफिज' में प्रेम राज विक्की व सुधीर कुमार सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों पर छोड़ा छाप - Khuda Hafiz

THN Network


BINOD KARN. 

BEGUSARAI: कल्याण केंद्र द्वारा आनन्द मेला के मुख्य मंच पर नगर इप्टा बेगूसराय व कल्याण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में नाटक खुदा हाफिज का मंचन किया गया। नाटक में अवतार की भूमिका में प्रेम राज विक्की व सलीम की भूमिका निभाने वाले सुधीर कुमार सिंह अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ने में सफल दिखते हैं।

नाटक की पूरी कहानी 

नाटक की पूरी कहानी दो पात्र सलीम व अवतार के आसपास घूमती है। दंगे की घटना के बाद दोनों अपने-अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं। यहीं से शुरू होता है दोनों को अपनो के खोने का दर्द, बेबसी, चिंता व परेशानी। एक- दूसरे से बातचीत, एक- दूसरे से भय भी और एक- दूसरे का सहारा भी। आपसी द्वेष व नादानियों के कारण दोनों ही भयभीत है। दंगे के दौरान दोनों छिपते भी हैं, भागते भी हैं। आखिरकार सलीम दंगे का शिकार हो जाता है। अवतार के जोर-जोर से रोने की आवाज के साथ नाटक समाप्त हो जाती है।

अवतार की भूमिका में प्रेम राज विक्की व सलीम का पात्र निभाने वाले सुधीर कुमार सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ने में सफल होते हैं। तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक स्वागत करते हैं। भय से दुबकते व दर्द से तडपते कलाकार को देख, दर्शक वाह वाह कर उठे। नाटक का निर्देशन व संगीत संचालन दीपक कुमार, मेकअप अंजनी कुमार अंजन तथा संयोजन वागीश आनंद ने किया।

इस अवसर पर आनंद मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव रजनीश रंजन, कल्याण केन्द्र सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, बीआरसीसी सचिव साइमन मूर्मू, कल्याण केन्द्र कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया, नगर इप्टा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, नूरी अख्तर, साइमा जफर, अविनाश कुमार, मनोज कुमार सिंह समेत काफी संख्या मे कलाप्रेमी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!