DM व NTPC HEAD ने 96 छात्र-छात्राओं को दिया उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति
Ad Place!

DM व NTPC HEAD ने 96 छात्र-छात्राओं को दिया उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति

THN Network
BINOD KARN




BEGUSARAI: DM रोशन कुशवाहा एवं परियोजना प्रमुख NTPC, बरौनी रमाकांत पंडा ने 15 दिसम्बर को NTPC, बरौनी की 5वीं स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से संवर्धन कार्यक्रम के तहत जिले के 22 स्कूलों के 96 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके 10वीं एवं 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान किया। NTPC बरौनी के सामुदायिक पार्क-बुद्ध वाटिका तथा प्रशासनिक भवन परिसर, स्टेज-2, NTPC बरौनी के प्रांगण में आयोजित स्थापना दिवस पर NTPC बरौनी के सभी मुख्य महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक सहित अध्यक्ष मैत्री महिला क्लब श्रीमती नीवा पंडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान ) मो. जमाल मुस्तफा, वरीय उप समाहर्ता अनौश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरौनी बीरेंद्र कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्रों के अभिभावक आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर DM श्री कुशवाहा ने सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही परिश्रम कर जीवन में सर्वश्रेष्ठ करने को प्रेरित किया। इससे पूर्व उन्होंने एनटीपीसी बरौनी की 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देने के साथ-साथ NTPC, बरौनी द्वारा विद्युत के क्षेत्र में हासिल विभिन्न उपलब्धियों की सराहना की।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रमाकांत पंडा ने सभी कर्मचारियों को NTPC बरौनी के गौरवशाली 5वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए NTPC बरौनी द्वारा गत वर्षों में हासिल किये गये प्रमुख उपलब्धियों को सभी कर्मचारियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अथक प्रयास से विगत वर्षों में कई उपलब्धियों हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि NTPC बरौनी ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 1453.139 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है, जो सम्मान की बात है। इस मौके पर उन्होंने उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, छात्रों को प्रेरित करना और ग्रामीण भारत के बच्चों को मौद्रिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना भी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!