चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह - Dr Bhola Prasad Singh
Ad Place!

चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह - Dr Bhola Prasad Singh


BINOD KARN

BEGUSARAI: सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह के चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर जगह- जगह समारोह आयोजित की गई। सोशल मीडिया पर भी छाये रहे भोला बाबू। उनकी याद में भाजपा जिला कार्यालय में भी समारोह आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने की। मौके पर सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि आजजनों के बीच सरलता तथा सहजता से उपस्थित होने वाले विरले पुरुष थे भोला बाबू। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके कृतित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भोला बाबू कई बार, विधायक, दो बार सांसद, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री के रूप में योगदान देकर जिले तथा राज्य के विकास की गौरव गाथा को लिखें। वह ऐसे पुरूष थे जिनमें आम आवाम के हकों की लड़ाई में सुर देने का प्रखर आवाज था। सत्ता में रहकर हकों को लाने का जोश और जुनून था। जिले के विकास के लिए लड़ाई लड़ने का मजबूत स्तंभ थें भोला बाबू। तभी आम जनों के चहेता अंतिम समय तक बने रहें और बेगूसराय के अमर सांसद हुए। बेगूसराय के विकास के लिए किस प्रकार उनकी सक्रियता रही उसका जीता जागता उदाहरण वर्षों से बंद पड़े फर्टिलाइजर का पुनः चालू होना है। आज से वहां खाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है जो श्रद्धेय भोला बाबू के संघर्षों का परिणाम है।

 वहीं पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने भोला बाबू के साथ बिताये पल को याद करते हुए कहा कि विकास के लिए उनकी जो चिंता थी वह किसी से छिपी नहीं है। भोला बाबू जनता के दुःख को देखकर चिंतित होते थे। तो उसके निवारण के लिए चिंतन करते थे और उनका निवारण के लिए हनक रखते थे। 

 विधायक कुंदन सिंह ने कहा कि भोला बाबू न केवल बेगूसराय के थे बल्कि वो उन करोड़ों किसानों व गरीबों की आकांक्षाओं की आवाज थे जो बदलते परिवेश में आधुनिकता से जुड़ नहीं पाए।

आज उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर हम उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन करते हैं। उनके विकास में दिये योगदान को सदैव गतिमान देने का कार्य करूंगा।

 इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा नेत्री वंदना सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, राजीव वर्मा प्रवक्ता मनीष कुमार, संजीव सिंह, जिला मंत्री बब्लेश पार्थसारथी, राकेश पांडे मीडिया प्रभारी सुमित सनी, मोनू कुमार, शशांक कुमार, अमित कुमार, अनिता राय, अमय कश्यप, मंटून मिश्रा, राजेश सोनी तथा भोला बाबू के पौत्र मनीष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!