DM रोशन कुशवाहा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Ad Place!

DM रोशन कुशवाहा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


BINOD KARN

BEGUSARAI: श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से DM रोशन कुशवाहा ने शनिवार को 

नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों यथा बड़ी पोखर, सर्वोदय नगर पोखर, नौलखा पोखर, बाघी पोखर तथा ऑफिसर्स कॉलोनी पोखर में की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर DDC, नगर निगम के आयुक्त, उप नगर आयुक्त, SDO सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि मौजूद थे।


DM ने पोखरों के निरीक्षण के बाद कहा कि छठ पर्व 2022 के आलोक में जिला प्रशासन घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर छठ घाटों की आवश्यक तैयारियों के साथ-साथ उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण किए गए तालाब / पोखरों में नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है तथा जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोखरों के निरीक्षण के क्रम में नगर निगम, बेगूसराय से संबंधित पदाधिकारियों को संबंधित पोखरों / तालाबों की ससमय साफ-सफाई करने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, पोखरों का जलस्तर के आकलन करते हुए उचित स्थल पर प्रभावी बैरेकेडिंग की व्यवस्था करने, घाट पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ आवागमन के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पर्याप्त संख्या में पब्लिक अड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने, अस्थाई चेंजिंग रूम की स्थापना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। 


इस दौरान, घाटों तक आने वाले रास्तों की आवश्यकतानुरूप मरम्मत करने तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से गोताखोर / नाव /SDRF की टीम को प्रतिनियुक्त करने के संबंध में भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सीय संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!