THN Network
16 राज्यों की फुटबॉल टीमें बेगूसराय पहुंची, पहला मैच बिहार और तमिलनाडु तथा झारखंड और राजस्थान की महिला टीमों के बीच
BINOD KARN
BEGUSARAI : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत फुटबॉल मैचों का आगाज़ आज से बेगूसराय में हो गया। 5 मई से 15 मई तक चलने वाले इस गेम्स के पहले दिन IOCL स्टेडियम में बिहार का मुकाबला तमिलनाडु से तथा यमुना भगत स्टेडियम में राजस्थान का मुकाबला झारखंड के बीच खेला गया।
यमुना भगत स्टेडियम तेघरा से लेकर बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम बेगूसराय तक बड़े पैमाने पर हॉडिंग, फ्लैक्स, बैनर वॉल पेंटिंग, रास्तों पर पेंटिंग्स से पूरा जिला फुटबॉल के रंग में रंग गया है। इस गेम्स के तहत बेगूसराय में 5 मई से 15 मई तक देश के कुल 16 राज्यों की टीम हिस्सा ले रही है। ये सभी मैच दो स्टेडियमों यमुना भगत खेल स्टेडियम तथा IOCL रिफाइनरी के स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
महिलाओं की कुल 8 टीमों के बीच फुटबॉल मैच को लेकर दो ग्रुप बनाया गया है। जिसमें ग्रुप ए में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान एवं बिहार को रखा गया है। ग्रुप बी में आंध्रप्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, दिल्ली को रखा गया है। इसी प्रकार पुरूषों के टीम को लेकर ग्रुप ए में ओड़िसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ एवं ग्रुप बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड को रखा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा दोनों मैदानों में खेल प्रेमियों को मैच देखने के लिए नि: शुल्क प्रवेश तथा बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ को जिले के सात अच्छे होटलों में ठहराया गया है। तथास्तु होटल एंड बैंक्वेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरूष टीम रूकी है। होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरूष टीम, होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरूष टीम एवं होटल सम्राट में मेघालय की पुरूष टीम को ठहराया गया है।
महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरो माईल बरौनी में व्यवस्था की गई है। यहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु की टीम रूकी है। बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टोरेंट शील नगर सिंघौल, बेगूसराय में व्यवस्था की गई है। वहीं अधिकारियों के लिए तहिती रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड सिंघौल बेगूसराय में व्यवस्था की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी होटलों में खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सभी होटलों में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किये गये है, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। सभी राज्यों के महिला एवं पुरूष टीम के खिलाड़ी पहुंच गये है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए चिन्हित होटलों में सुरक्षा के साथ पहुंचाया गया।
महिलाओं की कुल 8 टीमों के बीच फुटबॉल मैच को लेकर दो ग्रुप बनाया गया है। जिसमें ग्रुप ए में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान एवं बिहार को रखा गया है। ग्रुप बी में आंध्रप्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, दिल्ली को रखा गया है। इसी प्रकार पुरूषों के टीम को लेकर ग्रुप ए में ओड़िसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ एवं ग्रुप बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड को रखा गया है।
इससे पहले आठ राज्यों की महिला और पुरुष टीम रविवार शाम को ही बेगूसराय पहुंच चुके थे। जहां सभी खिलाड़ियों का खेल अधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने अपनी टीम के साथ भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजे के साथ तिलक लगाकर, फूल बरसाकर, अंग-वस्त्र, पुष्प गुच्छ आदि देकर उनका सम्मान किया गया। रविवार को यमुना भगत स्टेडियम में मिजोरम और उड़ीसा की टीम ने और बीएमपी ग्राउंड में वेस्ट बंगाल और चंडीगढ़ की टीम ने अभ्यास किया।