जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है केंद्रीय बजट : गिरीराज सिंह
Ad Place!

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है केंद्रीय बजट : गिरीराज सिंह

THN Network


PM मोदी की सोच के मुताबिक बजट में बिहार को मिली है भागीदारी : केंद्रीय मंत्री 










 
BINOD KARN 

BEGUSARAI : केंद्रीय बजट पेश होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने बात रखी। 
उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आम आवाम के जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समग्र विकास की योजनाओं को फलीभूत करने की दिशा में यह सार्थक एवं सफल साबित होगा। विश्व गुरु बनने की दिशा में भारत के रक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों को मजबूती प्रदान करते हुए मिडिल क्लास के लोगों को समुचित रूप से समाहित करते हुए पेश किया गया है। बजट राष्ट्र के उत्थान में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम है जिससे देश की अधिक आबादी लाभान्वित होगी एवं राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने NDA शासन काल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि UPA सरकार ने विकास के नाम पर गरीबी हटाओ के नारे तक स्वयं को सीमित रखा जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश समग्र विकास के साथ-साथ गरीबी उन्मूलन की दिशा में भी स्वयं को सिद्ध कर रहा है। लोगों की आर्थिक विपन्नता समाप्त हो रही है। जिससे संपूर्ण राष्ट्र में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग उसे लाभान्वित होकर राष्ट्र निर्माण में अपने महती भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं।
उन्होंने बजट में बिहार को मिले हिस्से पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मोदी जी की यह सोच है कि बिहार के विकास के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उसी अनुरूप उन्होंने बजट में बिहार को भागीदारी दी है। जिससे बिहार विकास के तेज रफ्तार से स्वयं को जोड़कर अपनी अलग पहचान बनाएगा।
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोग जिस बजट को केवल बिहार का बजट बता रहे हैं उनकी मनसा ना तो राष्ट्र के उत्थान में अपनी भागीदारी निभाने में है और ना ही बिहार के प्रति वे संवेदनशील हैं। प्रेस वार्ता में नगर MLA कुंदन कुमार, BJP जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, राम शंकर पासवान, महामंत्री कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी, छोटे लाल सिंह, आयुष ईश्वर सहित अन्य मौजूद थे ।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!