Ganga global B-ed college के रंगोली प्रतियोगिता में दिखा दीपावली व छठ महापर्व की महत्ता
Ad Place!

Ganga global B-ed college के रंगोली प्रतियोगिता में दिखा दीपावली व छठ महापर्व की महत्ता


THN Network

पर्व- त्योहार हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और ऊर्जा प्रदान करती है : डॉ नीरज कुमार 

BINOD KARN 

BEGUSARAI : Ganga global institute of teacher education रमजानपुर, बेगूसराय में दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने आपस में मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रतियोगिता तथा पारंपरिक पर्व का आनंद लिया। गौरतलब हो कि गंगा ग्लोबल बीएड कालेज शैक्षणिक गतिविधि के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को गंभीरता से लेती है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भावी शिक्षकों को अपनी संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से साहित्य के साथ कला एवं ललित कला का अभ्यास भी कराया जाता है, जो उनके पाठयक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक प्रो. परवेज़ यूसुफ़ ने किया।



समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि दीपावली से पूर्व हम सभी अपने-अपने घरों एवं आस-पास की साफ-सफाई करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। पर्व त्योहार भक्ति-भावना के साथ हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और ऊर्जा प्रदान करती है। दूसरी तरफ महाविद्यालय की ओर से सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं को विद्यालय इंटर्नशिप शिक्षण कार्यक्रम हेतु संबंधित विद्यालय में शिक्षण अभ्यास हेतु भेजा गया। द्वितीय वर्ष के इंटर्नशिप प्रभारी प्रो. विपिन कुमार ने कहा कि बीएड कोर्स का महत्वपूर्ण पड़ाव है विद्यालय इंटर्नशिप शिक्षण अभ्यास। 

कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रथम वर्ष के 37 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। जिसे ललित कला के सहायक प्राध्यापक प्रो. अमर कुमार ने छह समूहों ने बांटकर प्रतियोगिता आरंभ किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अमर कुमार के साथ प्रो. सुधाकर पांडेय और डॉ. कामायनी कुमारी थी। 
प्रथम स्थान पर रहे समूह तीन की माधुरी, अरूणिमा, सौरभ, आशीष, रागिनी, फरहा निगार, गौरव और कन्हैया, द्वितीय स्थान प्राप्त किया समूह चार के रौशन, शिवम, मिसा, अदिति, प्रिया और सूरज ने तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया समूह संख्या एक की शालिनी प्रिया, रूचि, मेघना, आरती, निलेश और धर्मेन्द्र ने। बाक़ी प्रतिभागियों में शिवशंकर, रूपेश, प्रीति, अंजली, अनुपम, मोतीलाल पंडित, रूपम, रिंकी, पूजा, बिट्टू कुमारी, रानी, संजीत, सोनू, रूपेश, आदित्य, मनीष और नवीन ने भी बहुत ही बेहतर प्रयास कर रचनात्मकता और एकता का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छठ महापर्व के गीतों के साथ किया गया जिसे साउंड ट्रैक के साथ शुभम कुमारी ने प्रस्तुत कर वातावरण रस घोल दिया। रागिनी कुमारी के साथ समूह गीत व झांकी में रूपम कुमारी, साक्षी कुमारी, आरती कुमारी, शिवम कुमार तथा रूपेश कुमार ने खूब तालियां बटोरी। समारोह में प्रो. सुधाकर पांडेय और प्रो. अमर कुमार ने छठ महापर्व का पारंपरिक लोकगीत गाकर चार चांद लगाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!