संघर्ष करने की आदत को विकसित करता है खेल : विकास वैभव
Ad Place!

संघर्ष करने की आदत को विकसित करता है खेल : विकास वैभव


THN Network

प्रथम जिलास्तरीय लगोरी प्रतियोगिता का हुआ शानदार शुभारम्भ 

BINOD KARN 

BEGUSARAI : संघर्ष करने की आदतों को खेल विकसित करता है। विजय - पराजय की चिन्ताओं से परे हटकर, सच्चा खिलाड़ी सतत् परिश्रम करता है। कोशिश करने वाले खिलाड़ी ही कामयाबी को प्राप्त करता है। ये बातें वरिष्ठ IPS अधिकारी सह लेट्स इन्सपायर बिहार के संस्थापक विकास वैभव ने मटिहानी स्थित केएल उच्च विद्यालय में रविवार को आयोजित प्रथम जिलास्तरीय लगोरी प्रतियोगिता के उदघाटन भाषण में कही। उन्होंने कहा कि लगोरी, प्राचीनतम खेल है। इस खेल को नये स्वरूप में जन- जन तक पहुॅचाना है। उन्होंने लगोरी के विकास हेतु हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पूर्व अतिथियों ने फीता काट कर खेल का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बेगूसराय नगर निगम की मेयर पिंकी देवी ने कहा कि खेलकूद, स्वास्थ्य संरक्षण का निशुल्क साधन है। अनुशासित जीवन जीने में खेल महती भूमिका निभाता है। अब तो खेल, रोजगार प्राप्ति में भी सहायक है। उन्होंने जिला लगोरी संघ को उत्कृष्ट आयोजन हेतु बधाई भी दी। 



आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष बब्बन कुमार पवन ने कहा कि लगोरी को जिले के सभी गाॅवो तक पहुंचाना जिला संघ का अगला लक्ष्य है। राज्य सचिव रणधीर कुमार ने इस खेल के पौराणिक इतिहास से अवगत कराया। साथ ही साथ आगामी चुनौतियों से अवगत कराते हुए उन्होंने जिलेवासियों से सहयोग की अपील भी की। 
इस अवसर पर बिहार लगोरी संघ के कोषाध्यक्ष मो. आजाद ने भी अपने विचारों को रखा। गीतांजलि एवं उनके टीम के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गयी। उद्घाटन सत्र का संचालन जिला सचिव वागीश आनंद व कृष्ण नंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष, जिला लगोरी संघ रत्नेश कुमार टुल्लू ने किया। मालूम हो कि इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले की बालक वर्ग की आठ टीम व बालिका वर्ग की चार टीम हिस्सा ले रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!