ब्रजेश व शुभम् बने रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य, DM तुषार सिंगला ने दिया प्रमाण-पत्र
Ad Place!

ब्रजेश व शुभम् बने रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य, DM तुषार सिंगला ने दिया प्रमाण-पत्र


THN Network


BINOD KARN 

BEGUSARAI : जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष तुषार सिंगला ने रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बनने वाले ब्रजेश कुमार व शुभम् कुमार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ब्रजेश कुमार ने कहा है कि रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। दुनिया भर में फैले रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य आपदा के समय सहयोग के लिए आगे आते हैं। चाहे बाढ़, सुखाड़, अग्निकांड यहां तक कि युद्ध के समय भी लोगों के मदद के लिए यह संस्था आगे आती है। संस्था इस आदर्श वाक्य के साथ काम करती हैं कि "मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है"। वहीं शुभम कुमार ने कहा कि रेड क्रास  सोसायटी हमेशा से जनसरोकार वाले कामों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। खासकर आपदा के समय लोगों की सेवा, गरीबों की जरूरतों को पूरा करने समेत कई अन्य काम भी किया जाता है। मुझे गर्व है कि मै इस सोसायटी का आजीवन सदस्य बना हूँ। इस अवसर रेड क्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नलिनी रंजन सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य सह आर्यभट्ट के निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर एवं समाजसेवी रौशन कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!