दुर्गा पूजा महासमिति के शिष्टमंडल ने DM तुषार सिंगला से मिलकर सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
Ad Place!

दुर्गा पूजा महासमिति के शिष्टमंडल ने DM तुषार सिंगला से मिलकर सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन


THN Network


BINOD KARN 

BEGUSARAI : बेगूसराय नगर दुर्गा पूजा महासमिति के शिष्टमंडल द्वारा शहर के विभिन्न पूजा समिति से संबंधित समस्याओं का एक ज्ञापन जिलाधिकारी तुषार सिंगला को समर्पित किया गया। नगर दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा जिला अधिकारी को माता की चुनरी और प्रतिमा भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई। जिलाधिकारी ने महासमिति को समय रहते विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। 


जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में 3 से 13 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान पूरे शहर में चलाने की मांग की गई है। खासकर प्रत्येक पूजा स्थल के आसपास सफाई चुनाव ब्लीचिंग का छिड़काव कराने का अनुरोध किया गया है।
वहीं प्रत्येक पूजा स्थल के अध्यक्ष एवं सचिव से प्रत्येक पूजा के दिन संबंधित वार्ड के  जमादार संपर्क स्थापित करके नाला, सड़क एवं आवश्यक जगहों पर सफाई सुनिश्चित कर उनसे हाजिरी बनाने का काम करे। इसके साथ ही टूटे नाला का ढक्कन, टूटी सड़क को दुर्गा पूजा के पूर्व मरम्मत करना सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धाओं को असुविधा नहीं हो। दूसरी ओर प्रत्येक पूजा स्थल से दूर शहर में आने वाले महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई शौचालय पेशाबखान का निर्माण किया जाय। मां दुर्गा का विसर्जन स्थल बड़ी पोखर कहचरी रोड बेगूसराय एवं नौलखा पोखर का व्यापक सफाई ससमय कराया जाय। उन्हें बताया गया कि बड़ी पोखर में लगभग 20 प्रतिमा का विसर्जन एक साथ होता है। बड़ी पोखर एवं नौलखा पोखर में विसर्जन के दिन व्यापक प्रकाश का व्यवस्था, बिजली जेनरेटर की व्यवस्था के साथ तालाब में एनडीआरएफ की टीम, खतरा का निशान, नाव व प्रकाश की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन में प्रत्येक पूजा स्थल में शहरी क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार बदलने, जनरेटर एवं विद्युत तार जहां भी लटक रहा है उसे ऊंचा कराया जाए। जागरण से विसर्जन तक 24 घंटा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए तथा विसर्जन के मार्ग में विद्युत आपूर्ति बंद रखा जाय।
इसके अलावा अग्निशमक, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मांगें भी रखी गई। नगर दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि शहर में लगभग 50 दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं 25 दुर्गा पूजा समितियां को मिलाकर नगर में एक दुर्गा महासमिति हैं जहां सभी स्थानों पर अनुशासन के साथ पूजन कार्यक्रम एवं विसर्जन की जाती है।  
शिष्टमंडल में नगर दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक व पार्षद विपिन पासवान पार्षद, ब्रजेश कुमार प्रिंस, कौशल किशोर वर्मा, अध्यक्ष रामरतन कुमार, महासचिव मुन्ना कुमार, मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार झा, पुनिल सिन्हा, पारस कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!