बेगूसराय दुर्गा पूजा महासमिति ने पूजन तिथि का किया घोषणा, जाने किस तिथि को कौन पूजा
Ad Place!

बेगूसराय दुर्गा पूजा महासमिति ने पूजन तिथि का किया घोषणा, जाने किस तिथि को कौन पूजा


THN Network

BINOD KARN 

BEGUSARAI : नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिवमंडल एवं अन्य दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रमुख दुर्गा स्थान के 11 ब्राह्मण की बैठक श्री बड़ी मां दुर्गा स्थान नौरंगा (चित्रवाणी) में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने की, संचालन संचालक महासमिति के संरक्षक सह बड़ी मां दुर्गा स्थान के अध्यक्ष राम प्रताप चौधरी ने किया। 
विभिन्न पंचांग में दुर्गा पूजन तालिका में अंतर, ब्राह्मणों में मतभेद, सामाजिक दृष्टिकोण, लोक लौकिक को देखते हुए बैठक में विचार किया गया।नगर दुर्गा पूजा महासमिति के सभी उपस्थित दुर्गा पूजा समिति की पदाधिकारी गण एवं ब्राह्मणों के राय विचार करने के बाद महासमिति की अध्यक्ष राम रतन कुमार और महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से दुर्गा पूजन तालिका की सर्व सर्वसम्मत से घोषणा की जो इस प्रकार है। 


इस बैठक में उपस्थित ब्राह्मण राजीव मिश्रा, दयानंद मिश्रा, अवधेश मिश्रा, शिव शक्ति मिश्रा,  दिनेश मिश्रा, अमरनाथ झा, दुरंतो मिश्रा , मुनि चंद्र आचार्य,  नीरज ठाकुर, राकेश पांडे ,संजय मिश्र उपस्थित थे। बैठक में पंडितों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष देवी आगमन-पालकी, फल - शुभ, लेकिन आंशिक महामारी का कारण।  
देवी प्रस्थान - चरणायुक्त (मुर्गा) - फल - कष्ट और समस्या में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

दुर्गा पूजा कार्यक्रम

03.10.24 दिन गुरुवार  - कलश स्थापन 
04.10.23 दिन शुक्रवार - द्वितीय पूजा  
05.10.23 दिन शनिवार- तृतीय पूजा 
06.10.23 दिन रविवार - चतुर्थ पूजा 
07.10.23 दिन सोमवार - पंचम पूजा 
08.10.23 दिन मंगलवार - षष्ठी पूजा और  संध्या वेला में बिल्वा निमंत्रण ।
09.10.23 दिन बुधवार को सप्तमी पूजा - देवी जागरण, सरस्वती आवाहन, नव पत्रिका प्रवेश,  निशा पूजा, प्राण प्रतिष्ठा, मध्य रात्रि में माँ के दर्शनार्थ आमजनों के लिए पट खोल दिये जाएंगे।
10.10.23 दिन गुरुवार - महाष्टमी व्रत
11.10.23 दिन शुक्रवार - नवमी एवं हवन । 
12.10.23 दिन शनिवार - विजयादशमी
13.10.23 दिन रविवार - माँ देवी विर्सजन
बेगूसराय शहरी क्षेत्र में 50 दुर्गा पूजा समिति है जिसमें 25 दुर्गा पूजा समिति को मिलाकर एक महासमिति है जो एक साथ पूजा कार्यक्रम और विर्सजन करती है।
महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने बताया कि जल्द ही महासमिति का प्रतिनिधि मंडल दुर्गा पूजा से संबंधित समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराएगी। साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसारित किया जाएगा और छोटा पोस्टर भी बंटवाया जाएगा। नगर दुर्गा पूजा समिति शहर वासियों और सभी पूजा समितियां से अपील करती है कि दिये गये पूजन कार्यक्रम को  एकसाथ मनाएं। इस बैठक में 22 दुर्गा पूजा समिति और 11 ब्राह्मण उपस्थित थे। 

*बैठक में उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी*

पंकज कुमार भगत, रजत कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार आनंद, राजेश कुमार राजा, राजेश कुमार, अशोक कुमार गोयनका, जितेंद्र पासवान, राम नरेश पासवान, कमलदेव पासवान,  गौरव कुमार,  कुंदन कुमार, राजन सिन्हा, विजय कुमार, रामानुज पासवान, राजेंद्र महतो, मृत्युंजय कुमार गोलू, आनंद कुमार गुड्डू, रोहित गुप्ता सहित अनेक अधिकारी गण सदस्य गण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महासमिति के मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार झा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!