बिहार पूरे देश में सदस्यता अभियान में नंबर 1 पर रहेगा : भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल
Ad Place!

बिहार पूरे देश में सदस्यता अभियान में नंबर 1 पर रहेगा : भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल


THN Network


सदस्यता अभियान को सफल बनाने बेगूसराय जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे कई नेता 


BINOD KARN 

BEGUSARAI

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में समारोह का आयोजन कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, सदस्यता अभियान बिहार की सह प्रभारी लाजवंती झा, MLC सर्वेश कुमार, EX MLC रजनीश कुमार जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला प्रभारी शशिभूषण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह 
जिला परिषद के चेयरमैन सुरेंद्र पासवान, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, किसान मोर्चा के नवीन सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू आदि ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। 


बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।‌ सदस्यता अभियान 2024 के पीएम मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने थे। 
बेगूसराय में सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने संगठन का विस्तार कर रही है। साथ ही जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाती रहती है। उन्होंने कहा कि बिहार पूरे देश में सदस्यता अभियान में नंबर 1 पर रहेगा। हमें इसी लक्ष्य के साथ कार्य करना है। भाजपा नेत्री लाजवंती झा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए रीड माना जाता है। हमें इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़कर गति देना है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और देश को भाजपा के साथ एक नए ऊंचाइयों पर पहुंचाएं। 

MLC सर्वेश कुमार ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कैडर आधारित है और भारत की माटी से जुड़कर, महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करती है। EX MLC रजनीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। 

जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि इस सदस्यता महाअभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बना कर किया था। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान में मिस्ड कॉल करके भाजपा से जुड़ने की लोगों से अपील की। उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि आप मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड एवं भाजपा की वेबसाइट से भी जुड़ कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। 
जिला प्रभारी शशिभूषण उर्फ बबलू कुमार ने बताया कि मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 भी जारी किया है। लोग नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। मौके पर मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री अमित देव, बबलेश पार्थसारथी, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, भाजपा नेता संजीव सिंह, मीनू राम, सरोजनी भारती, संजना जायसवाल, शिल्पी कुमारी, बेबी कुमारी, सीताराम सिंह, सुनील राम सहित अन्य सैकड़ों जिलों के बुद्धिजीवी लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!