केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 09 सितंबर को आ रहे बेगूसराय, तैयारी को लेकर लोजपा की बैठक
Ad Place!

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 09 सितंबर को आ रहे बेगूसराय, तैयारी को लेकर लोजपा की बैठक


THN Network


मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा की दावेदारी को लेकर बैठक में हुई चर्चा


BINOD KARN 

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 09 सितंबर को आगमन को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बेगूसराय की बैठक पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा देवी जी के आवास पर गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने की। 
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बेगूसराय जिला आ रहें हैं। इस कारण हमलोग मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अभी से जुट जाएं। पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान  ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रभारी क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आ रहे हैं। बिहार में यह कार्यक्रम नंबर वन कहलाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि लोजपा का प्रत्याशी 2020 में मटिहानी से चुनाव जीत था। इस बार 2025 में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रत्याशी ही मटिहानी से चुनाव लड़ेगा और जीतेगा भी। इसी को लेकर हमारे नेता चिराग पासवान 2025 शंखनाद करने 9 सितंबर को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। 

पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवी ने कहा कि मटिहानी विधानसभा के लोगों का चिराग पासवान से लगाव है और वे भी क्षेत्र की जनता का सम्मान करते हैं। लेकिन हालात कुछ ऐसी हो गई कि मटिहानी की जनता 2020 से अभी तक ठगा महसूस कर रही है। 
प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार ने कहा कि बेगूसराय की जनता का चिराग पासवान के प्रति जो स्नेह है उसी के बदौलत गठबंधन में रहते हुए भी जिले में चार विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं। जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी लहर है। आम जनता उत्साहित है। उनके आगमन को लेकर जिले के चपे-चपे में बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही कई जगहों पर तोरणद्वार बनाया जाएगा।
युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि युवाओं के आईकॉन राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।
 बैठक में लेबर सेल के जिला अध्यक्ष बहौर पासवान, एससी एसटी के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार, पंचायती राज के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, खेल संस्कृति के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार, जिला प्रवक्ता चंदन शर्मा, सुमित कुमार, उमेश पासवान, राम विनय पासवान, निरंजन झा, पंकज पासवान, शंकर राय, गौरव कुमार सिंह, विदेशी पासवान जितेंद्र पासवान न्यूटन कुमार ब्रह्मदेव पासवान, गोपाल कुमार सिंह, संजय चौधरी, शंकर सिंह, संजय कुमार, शंकर राय, मनीष कुमार, राम विनय पासवान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!