बिहार दौरे पर आयी पर्यावरण विशेषज्ञ प्रियंका झा ने प्राकृतिक खेती पर दिया बल
Ad Place!

बिहार दौरे पर आयी पर्यावरण विशेषज्ञ प्रियंका झा ने प्राकृतिक खेती पर दिया बल



THN Network

जल स्वच्छता व मोटा अनाज के पैदावार पर बढ़ावा देने की जरूरत: प्रियंका झा 

BINOD KARN 
BEGUSARAI : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रियंका झा ने बिहार के आधिकारिक भ्रमण के क्रम में सोमवार को बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रानी 2, मरांची, झमटिया घाट के अलावा विभिन्न गाँव में तालाब व कुआं के जल की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही उन इलाकों में हो रही प्राकृतिक खेती का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती में वृद्धि लाने का निर्देश देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया।
 श्रीमती झा ने जलज के माध्यम से गंगा से सटे किसानों, गंगा आश्रित की स्थिति को मजबूत करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद को गति के उपाय बतायी। उन्होंने मोटा अनाज, लोकल प्रोडक्ट, प्राकृतिक फूड आइटम्स, बर्मी कंपोस्ट, बांस के पैदावार व उसके उत्पाद, अगरबत्ती उद्योग के बढ़ावा देने को लेकर सुझाव दिया। वहीं इन उत्पादों व पैदावार का संग्रह केंद्र खोलने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संग्रह केंद्र खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके बढ़ावा देने में जल प्रदुषण में भी कमी आएगी। बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ में जिला परियोजना पदाधिकारी बेगूसराय विपुल कुमार सिंह, कामिनी जी, विभा जी, भारतीय वन्यजीव संस्थान के 
(जलज असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर), कुणाल कुमार सिंह, गंगा प्रहरी निशांत कुमार, आनंद मोहन व
अभिनन्दन कुमार सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!