PM की सभा में भाग लेने का Ex. MLA बोगो सिंह ने किया अपील
Ad Place!

PM की सभा में भाग लेने का Ex. MLA बोगो सिंह ने किया अपील

THN Network

मोदी जी आपका बेगूसराय में दिल से स्वागत है : Ex. MLA बोगो सिंह 

BINOD KARN 

BEGUSARAI : PM नरेंद्र मोदी के 2 मार्च को बेगूसराय आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां जोरों से चल रही है। BJP के नेता व कार्यकर्ता बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पर आयोजित सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रखा है। PM मोदी तीसरी बार बेगूसराय पहुंच रहे हैं।



इधर, मटिहानी के Ex. MLA नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा है कि केसाबे पंचायत के उलाव हवाई अड्डा में PM का आना बेगूसराय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए बहुत ही गौरव का क्षण होगा। बेगूसराय की धरती पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आ रहे है यह हमारे लिए बहुत ही खुशी व प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा है कि बेगूसराय के लोगों को दिल की गहराई से उनका स्वागत करना चाहिए उनकी बातों को सुनना चाहिए।
 उन्होंने कहा है कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को लोग बिहार केसरी कहते हैं। उनके ही प्रयास से बेगूसराय की पहचान औद्योगिक मानचित्र पर हुआ। बरौनी तेलशोधक कारखाना उनके प्रयास से बना। लेकिन बरौनी तेलशोधक कारखाना में भी विस्तारीकरण का काम भी जोरों से चल रहा है, जो PM मोदी के विशेष कृपा से प्राप्त हुआ है।
फर्टिलाइजर कारखाना हो या बरौनी थर्मल जिसे NTPC ने अधिग्रहण किया है। सब PM मोदी के द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने इलाके को बहुत कुछ दिया है। चाहे जिला में पूल - पुलिया हो, फोरलेन, सड़क, गंगा नदी पर सिक्सलेन पुल का निर्माण सबके सब तो PM मोदी जी ने दिया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की धरती पर 30 से 40 हजार करोड़ का काम जिला में चल रहा है या पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में इतना बड़ा सौगात भारत सरकार के किसी पीएम द्वारा बेगूसराय में नहीं दिया गया है। इसके पहले बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह ने बेगूसराय को अपना कर्म भूमि बनाकर देश में पहचान बनाई। आज PM मोदी जी के कारण विकास के मामले में जिला काफी ऊंचाई को छू रहा है। इसलिए दिल की गहराई से बेगूसराय की धरती पर उनका स्वागत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!