गंगा समग्र ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस महिलाओं को किया सम्मानित
Ad Place!

गंगा समग्र ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस महिलाओं को किया सम्मानित


THN Network


भागलपुर में क्रूज पर गंगा समग्र ने की गंगा महाआरती, अविरल गंगा-निर्मल गंगा का संदेश 

BINOD KARN

BHAGALPUR : भागलपुर के बाबूपुर घाट स्थित राजेंद्र प्रसाद क्रूज पर रविवार को गंगा समग्र के बैनर तले सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रमुख 10 महिलाओं का सम्मान किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य श्वेता सिंह, जिला संयोजक अंजली घोष, पूर्व मेयर डॉ. बीना यादव, पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार, एमभी राजेंद्र प्रसाद एवं क्रूज के संचालक विक्रांत वैभव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा की सेवा अनवरत करने से ही गंगा स्वच्छ और निर्मल होगी। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोग जुड़ते है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता तभी संभव हो पाता है, जब समाज की भागीदारी होती है। सिर्फ सरकारी प्रयास से गंगा कभी निर्मल नहीं हो सकती है।
 वहीं राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने कहा कि भारतीय परिकल्पना में लड़कियों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का अभिप्राय सह अस्तित्व समन्वय और सामंजस्य की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। सह अस्तित्व समन्वय और सामंजस्य की भूमि पर स्त्रीत्व के संरक्षण की पुख्ता भूमि अर्जित की जा सकती है। इस विश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। सही दृष्टि लेकर उन्नत भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करने में स्त्री शक्ति अपनी पहचान बना सकती है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्वेता सिंह ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि पुरुषों का सम्मान तो हमेशा से किया जाता रहा है लेकिन महिला किसान की सम्मान अभूतपूर्व आयोजन है। 
आरएसएस के विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार ने कहा महिलाओं के जुड़ने से गंगा का कार्य करने में मदद मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान व आयोजन के समय गंगा किनारे साफ-सफाई में महिलाएं अहम् भूमिका निभा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!