कड़ाके के ठंड के बीच Red Cross ने हॉकर्स को कम्बल देकर किया सम्मानित
Ad Place!

कड़ाके के ठंड के बीच Red Cross ने हॉकर्स को कम्बल देकर किया सम्मानित




THN Network


रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह डीएम रौशन कुशवाहा व उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन ने बांटे कम्बल 

BINOD KARN 

BEGUSARAI: इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में अखबार विक्रेताओं (हॉकर्स) के बीच कम्बल का वितरण किया। जिला मुख्यालय के लगभग सौ हॉकर्स को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिलाध्यक्ष बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह,  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कांति मोहन सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, विश्व रंजन सिंह राजू, दिलीप कुमार सिन्हा आदि ने संयुक्त रूप से हॉकर्स के बीच में कंबल वितरण किया।

"रेड क्रॉस के अध्यक्ष ने हॉकर्स की भूमिका को किया रेखांकित*

रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि रेड क्रॉस युद्ध ही नहीं डिजास्टर के समय में भी महती भूमिका निभा रही। सोसायटी के सभी सदस्यों व उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह की इसमें बड़ी रही है। जिला रेडक्रास हर आपदा के समय सहयोग के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया को घर-घर पहुंचाने में हॉकर्स की बड़ी भूमिका है। इसलिए जब कम्बल वितरण का प्रस्ताव रखा गया तो इसे सहर्ष स्वीकार कर लिए। कड़ाके के ठंड के बीच आप लोगों को कम्बल प्रदान करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने उपस्थित शत-प्रतिशत हॉकर्स को अपने हाथों कम्बल बांटे।

भिक्षाटन कर जो दान करें तीनों लोकों से हो मुक्त

रेडक्रास के जिला उपाध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह ने कहा कि भिक्षाटन कर जो दान करते हैं उन्हें इतना पुण्य होता है कि तीनों लोकों से मुक्त हो जाते हैं। रेडक्रास के सदस्य भिक्षाटन कर ही समाज को देते हैं। हॉकर्स समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक रूप से सुदृढ़ नहीं है। इसके मद्देनजर ही यह आयोजन रखा गया है। आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि हॉकर्स का रिश्ता घर- घर से है। रेडक्रॉस ने हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर व विपदा में फंसे लोगों की मदद की है। मंच संचालन करते हुए दिलीप सिन्हा ने अग्नि पीड़ितों की सेवा का उल्लेख करते हुए बछवाड़ा के अरबा, मटिहानी के पथला टोल, बरौनी प्रखंड के सिमरिया आदि जगहों पर की गई सेवा का उल्लेख किया।
इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता सह ओएसडी अमूल्य रत्न, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख स्मित पराग, दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख कुमार भवेश, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख विपिन कुमार मिश्रा, आज तक के सौरभ कुमार, ताजा खबर के प्रशांत कुमार, ज़ी न्यूज़ के राजीव कुमार, हिन्दुस्तान के सरकुलेशन प्रभारी संजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार, दैनिक भास्कर के सरकुलेशन प्रभारी रोहित कुमार, दैनिक भास्कर के पत्रकार संदीप कुमार, प्रभात खबर के रंजन कुमार को अंगवस्त्र से सम्मानित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!