बेगूसराय में लव कुश रथ का भव्य स्वागत, अयोध्या का आमंत्रण देकर मुंगेर रवाना
Ad Place!

बेगूसराय में लव कुश रथ का भव्य स्वागत, अयोध्या का आमंत्रण देकर मुंगेर रवाना



THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आमंत्रण के लिए लव- कुश रथ बेगूसराय पहुंचा। जहां भव्य स्वागत के बाद शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व हिन्दू धर्मावलंबी 
सिंघौल स्थित हर्ष गार्डन पहुंचे।
रथ को जिला अध्यक्ष ने रवाना किया। वहां से रथ निकालकर हर-हर महादेव चौक, पावर हाउस चौक ,ट्रैफिक चौक, खातोपुर, बलिया होते हुए रथ मुंगेर के लिए रवाना हुआ। रथ रवानगी से पूर्व हर्ष गार्डन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, लव कुश रथ के संरक्षक जेपी वर्मा, संयोजक नूतन पटेल, रथ प्रभारी सतीश कुशवाहा, प्रवक्ता नरेश महतो, कोऑर्डिनेटर मुकेश वर्मा सहित अन्य प्रेस वार्ता में शामिल थे। मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सभी सनातनी भाइयों के लिए 500 वर्षों के अथक प्रयास के बाद यह खुशी का दिन आया है, जब रामलला अयोध्या अपने घर वापस आ रहे हैं। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि रथ में रात्रि में आग लगना कहीं न कहीं विधर्मी का साजिश लगता है। उन्होंने पुलिस कप्तान से जांच करने की मांग की है। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि समस्त देशवासी आज खुशियां मना रहे हैं। पूरे देश में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी जिले वासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग 22 को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाये । सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि 500 वर्षों के सतत संघर्ष के बाद अब अयोध्या में राम जी का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों का यह सपना था कि अयोध्या में राम जी का भव्य मंदिर हो और वह घड़ी अब आ गई है। लव कुश रथ प्रभारी सतीश कुशवाहा ने कहा कि 2 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा लव- कुश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ गोपालगंज सिवान छपरा वैशाली बेतिया मुजफ्फरपुर सहरसा कटिहार होते हुए आज बेगूसराय पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार का भ्रमण करने के बाद लव-कुश रथ 22 को अयोध्या वापस पहुँचेगा। रात में आग लगने की घटना पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कहीं ना कहीं विधर्मियों के द्वारा यह साजिश रची जा सकती है। इसलिए उन्हें संदेह है कि रथ में जानबूझकर भी आग लगाई जा सकती है। इसके लिए उन्होंने पुलिस कप्तान से वैधानिक तरीके से जांच करने की भी मांग की है। मौके पर सदस्य धीरेंद्र कुशवाहा, रितेश मिश्रा, शिवपूजन सहाय सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!