इंटर स्तरीय परीक्षा में अंकित प्रथम और मैट्रिक में अंशु कुमारी प्रथम
Ad Place!

इंटर स्तरीय परीक्षा में अंकित प्रथम और मैट्रिक में अंशु कुमारी प्रथम




THN Network

वरदान साबित होगी ABVP का परिसर चलो आभियान : गोविंद नायक

BINOD KARN

BEGUSARAI: देशव्यापी कार्यक्रम के तहत बेगूसराय जिला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुक्रवार को जीडी कॉलेज में परिसर चलो अभियान सह स्वामी विवेकानन्द प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, जीडी कॉलेज प्राचार्य राम अवधेश सिंह, महिला कॉलेज प्राचार्य विमल कुमार, SBSS कॉलेज के डॉ. अवधेश सिंह, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय, परीक्षा नियंत्रक राजाजीत, नगर अध्यक्ष प्रकाश, नगर उपाध्यक्ष डॉ. अजीत, राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार, विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार, विभाग संयोजक सोनू कुमार, विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुरषोत्तम कुमार, प्रांत छात्रा सह प्रमुख श्वेत निशा ने किया। मंच का संचालन सोनू कुमार ने किया।
 मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि 1949 से अहरनीस छात्र और समाज के उन्नति के लिए एबीवीपी प्रयासरत है। छात्रों के लिए विवेकानंद से अधिक प्रेरणादायी कोई और चरित्र नहीं है। उनके जीवन की सभी घटनाएं भारतीय संस्कृति को उत्कृष्टता के शिखर पर ले जाने का कार्य करती है। बेगुसराय के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम काफी विशाल और उत्सुक है। मौके पर उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि यह परीक्षा पिछले 16 वर्षो से जिला में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इसमें पिछले बार से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। इस बार 9100 छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। यह जिला के 13 प्रखंडों में 16 जगहों पर आयोजित किया गया। जीडी कॉलेज के प्राचार्य राम अवधेश कुमार और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार कॉलेज कैंपस में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करती है। अपने महापुरुष की जयंती को धूमधाम से मनाना अपने आप में अलौकिक कार्य है। महापुरुष के जीवनी से काफी प्रेरणा मिलती है। आज युवाओं को किताबों की आदत डालनी चाहिए। विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक राजाजीत ने बताया इस परीक्षा के मैट्रिक स्टार के प्रथम पुरुस्कार बलिया के अंशु कुमारी को टैब, द्वितीय पुरस्कार सुजल कुमार को साइकिल और तृतीय पुरस्कार नीतीश कुमार को घड़ी दिया गया। यह दोनों छात्र बेगूसराय के फंडामेंटल कोचिंग से हैं। राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार और विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की इंटर स्तरीय पुरुस्कार के रूप में बीहट के अंकित कुमार को टैब ,द्वितीय पुरुस्कार कुणाल कुमार को साइकिल,तृतीय पुरस्कार राधा कुमारी को घड़ी दिया गया। नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार और नगर उपाध्यक्ष डॉ अजीत ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र रचनात्मक, आंदोलनात्मक और सेवा कार्यक्रम करते आई है। इसी के परिणाम स्वरूप आज अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। विभाग संयोजक सोनू कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुरषोत्तम कुमार ने बताया की देशव्यापी कार्यक्रम परिसर चलो अभियान' की विधिवत शुरुआत किया गया। इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक छात्रों को कॉलेज पहुंचाने और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एबीवीपी के सभी सदस्य युवाओं के बीच जाएंगे। निजी संस्थानों से समन्वय स्थापित करके युवाओं को कैंपस की ओर लौटाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!