जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर पटना वेटनरी कॉलेज में भाग लेने बेगूसराय से जाएंगे हजारों लोग - Janm Shatabdi
Ad Place!

जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर पटना वेटनरी कॉलेज में भाग लेने बेगूसराय से जाएंगे हजारों लोग - Janm Shatabdi

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर पटना के वेटनरी कॉलेज में 24 जनवरी को आयोजित सेमिनार में बेगूसराय जिले से हजारों लोग भाग लेने जाएंगे। जदयू व उसके अनुशांगिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर लगातार बैठकें हो रही है। सोमवार को जिला जदयू कार्यालय में उद्योग प्रकोष्ठ की ओर बैठक बुलाई गई जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के आर्थिक व सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने एवं न्याय के साथ विकास का जो वादा किया उसे शत- प्रतिशत धरातल पर लाकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। उनकी अगुवाई में बिहार  नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जननायक के जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सभी लोग आमंत्रित हैं। 
पूर्व मेयर सह जदयू नगर अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी के अवसर पर वेटनरी कॉलेज पटना में आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए सभी को अभी से तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाने की अपील की।

जदयू नेता एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन ने कहा कि सिमरिया धाम आज विश्व धरोहर बनने जा रहा है। यह कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। श्री जैन ने कहा कि कार्यकर्ता 24 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचें। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ पूरे बिहार के व्यवसायियों को एकजुट कर कर 24 जनवरी को पटना बुलाने का आह्वान कर रहे हैं। श्री सर्राफ के मार्गदर्शन में बिहार के व्यवसायी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वेटरनरी कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। 


बैठक में  जिला महासचिव हरि नंदन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी संतोष कुमार जायसवाल, अशोक कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष बेगूसराय, अवध शर्मा, नगर अध्यक्ष गणेश सोनी, बलिया के प्रखंड अध्यक्ष सरफराज आलम, जिला सचिव अजय पासवान, प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता घनश्याम महतो, मोहन खंडेलिया, मनोज गुप्ता, संतोष पोद्दार, राम ठाकुर, प्रकाश सोनी ,गौरव सोनी, राजेश शर्मा, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, अजय पोद्दार, मोहम्मद शमशाद, पंकज सोनी, संजय गुप्ता, दीपक कोठारीवाल, पंकज सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुरारी जगनानी आदि लोग सहित  पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की तरफ से मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा, तिलकुट का महाभोज  किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक साह ने की जबकि संचालन प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!