River valley school के वार्षिक खेल महोत्सव के समापन पर पुरस्कृत किए गए सफल प्रतिभागी
Ad Place!

River valley school के वार्षिक खेल महोत्सव के समापन पर पुरस्कृत किए गए सफल प्रतिभागी

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: River valley school में रविवार को वार्षिक खेल महोत्सव का समापन 
बड़े धूम- धाम से समारोह आयोजित कर किया गया। बीते वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं‌ को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक खेलों का प्रदर्शन किया गया। इन खेलों में वाँलीबाल, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, रस्साकसी 100 मी. रिले रेस का आयोजन किया गया। 
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रशासनिक पदाधिकारी तेघड़ा अमरेन्द्र कुमार पंकज विशिष्ट अतिथि BRDAV के प्राचार्य केके सिन्हा, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नलिनी रंजन सिह, डॉ. आरपी प्रसाद, अवकाश प्राप्त विज्ञान शिक्षक राजेन्द्र नारायण सिंह, Byte computer के निदेशक संजय सिंह मौजूद रहे। अतिथियों के स्वागत करते हुए विद्यालय के Chairman ई. आरएन सिंह ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के विकास में खेल का बड़ा योगदान है। सेहत में सुधार के लिए भी खेल जरूरी है। इसलिए उत्तम स्वास्थ्य ही सुखमय जीवन का आधार है। पढाई के साथ-साथ खेल-कूद भी अत्याव‌श्यक है।

वार्षिक खेल महोत्सव में विजयी प्रतिभागी के रूप में 300 मी. रेस में प्रथम स्थान कृष्णा (क्लास 8), सन्नी (क्लास 9) दूसरा स्थान, प्रभु जी (क्लास 9) तीसरा स्थान 
लड़कियों के 100 मी. रेस में अनुष्का प्रथम स्थान (क्लास 7), मौसम दूसरा स्थान (क्लास 7), 
तीसरा स्थान मुस्तिना (क्लास 7)
गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्ष कुमार (क्लास 9), साहिल दूसरा स्थान (क्लास 8),
आदित्य तीसरा स्थान (क्लास 9) रहे ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि BRDAV के प्रधानाचार्य केके सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, जो अच्छी शिक्षा के लिए जरूरी है। सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया
सभा का संचालन उपप्राचार्य शैलेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के हिंदी शिक्षक ललन प्रसाद सिंह द्वारा किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!