बोगो सिंह की मां ने महापर्व छठ पर पूजन व प्रसाद सामग्री का किया वितरण, 20 वर्षों से कर रही व्रतियों की सेवा
Ad Place!

बोगो सिंह की मां ने महापर्व छठ पर पूजन व प्रसाद सामग्री का किया वितरण, 20 वर्षों से कर रही व्रतियों की सेवा

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पिछले 20 वर्षों की भांति मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने इस साल भी सैकड़ों श्रद्धालु छठवर्ती महिला-पुरुषों के बीच 10 किलो गेहूं, नारियल, गन्ना, साड़ी व अन्य प्रसाद सामग्रियों का वितरण किया।


पूर्व विधायक बोगो सिंह के केशावे स्थित आवास पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। लगभग 9.00 बोगो सिंह माताश्री 80 वर्षीया पार्वती देवी घर से बाहर निकली तो पूजन सामग्री वितरण का शुभारंभ उनके हाथों से कराया गया। इसके बाद बोगो सिंह सहित आधे दर्जन लोगों द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित की गई।
बोगो सिंह ने बताया कि 20 वर्ष पहले उन्होंने छठ महापर्व के मौके पर छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण करना आरंभ किया था। छठ मैया ने अपना आशीर्वाद इस बेटा को दिया। बोगो सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में लोग पहले डूबते सूरज की पूजा-अर्चना करते हैं और उसके बाद उगते सूर्य की पूजा होती है। समाज के लिए यह बड़ी सीख है।


उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग डूबते सूरज की पूजा करते हैं उसी तरह सभी लोगों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करनी चाहिए। बोगो ने जरूरतमंदों को साड़ी व आर्थिक मदद भी की।
मौके पर सुमित कुमार, प्रवीण कुमार  नवनीत कुमार, रौशन कुमार, भोला कुमार रामजतन पासवान, मनोज मनीष आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!