केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर BJP ने मांगा दीन-हीन से आशीर्वाद, अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच बांटा फल
Ad Place!

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर BJP ने मांगा दीन-हीन से आशीर्वाद, अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच बांटा फल

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय से MP गिरिराज सिंह के जन्मदिवस पर 8 सितंबर को BJP नेताओं की टोली सदर अस्पताल पहुंच गई। मरीजों से इलाज के बाबत जानकारी ली और फल का पैकेट थमा दिया। बताने की जरूरत नहीं कि संपन्न लोग तो निजी अस्पताल में इलाज कराते हैं। दीन-हीन और लाचार इलाज को सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं। 



मसलन गिरीराज सिंह के दीर्घ जीवन व इसी क्षेत्र से अगला प्रतिनिधित्व को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की टोली दीन-हीन का आशीर्वाद लेने पहुंच गए सदर अस्पताल। फल का थैला देख वे कितने प्रसन्न हुए होंगे इसे बीमार परिजन को देखने पहुंची जीबछी देवी के उद्गार से समझा जा सकता है। जीबछी देवी बोली युग- युग जीबो नेता जी। कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया अन्य मरीजों की भी थी। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व BJP जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा कर रहे थे। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने गिरिराज सिंह के लंबी आयु की कामना करते हुए बताया कि बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद गिरिराज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में हमलोगों ने मनाया। जिसके तहत जिला BJP के द्वारा सदर अस्पताल में फल वितरण, दलित बस्ती में कॉपी- किताब व खिचड़ी वितरण सहित अन्य कई जगहों पर जिला भाजपा द्वारा कार्यक्रम किया गया है। 



सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि हम सभी लोग अपने यशस्वी सांसद के दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें लंबी आयु दें। वह इसी प्रकार राष्ट्रवाद के परचम को देश में लहराते रहे। उन्होंने कहा कि उनका प्रतिनिधित्व आगे भी हम लोगों को मिलता रहे इसकी कामना करते हैं।


 जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने बताया कि संध्या में सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर के द्वारा साई की रसोई में भोजन वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। मौके पर BJP जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार विरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, अमित कुमार, IT सेल के सह संयोजक दीपक पोद्दार, सीताराम कुमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!