Bhojpuri superstar पवन सिंह के 'हरी हरी ओढ़नी' गाने ने मचाई धूम, YouTube पर 27 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने देखा
Ad Place!

Bhojpuri superstar पवन सिंह के 'हरी हरी ओढ़नी' गाने ने मचाई धूम, YouTube पर 27 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने देखा

THN Network 


PATNA
: 'हरी हरी ओढ़नी...' नाम से यह सॉन्ग 4 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 27 करोड़ तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें पवन सिंह और डिंपल सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने में डिंपल सिंह ने हरे रंग का लहंगा पहना है और उसके साथ मैचिंग ओढ़नी ओढ़ी हुई है।


डिंपल और पवन सिंह की नोक-झोंक पर दिल हार बैठे फैंस
इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह के बीच बड़ी ही प्‍यारी सी नोक-झोंक होती नजर आती है, जिस पर दर्शक अपना दिल लुटा बैठते हैं। बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह और डिंपल सिंह ने कई म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम किया है।

'हरी हरी ओढ़नी' गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्‍स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस गाने में म्यूजिक प्रियांशु ने दिया है।

गायकी के साथ ही एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
पवन सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार भले ही हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बतौर सिंगर के तौर पर की थी। जब दर्शकों ने उनकी आवाज को पसंद किया तो पवन सिंह एक्टिंग में कूद गए और एक्टर के तौर भी काम करना शुरू कर दिया। आज वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हीरो बन गए हैं।

पवन सिंह को इस मुकाम तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दें। 100-200 मिलियन गानों का व्यूज उनके लिए आम बात रह गया है। एक ऐसा ही गाना के बारे में आपको बताएंगे, जिसके व्यूज जल्द ही 300 मिलियन के क्लब में शामिल होने वाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!