डॉ शरबत जहां फातिमा बनीं बिहार महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष, अमिता भूषण ने दी बधाई
Ad Place!

डॉ शरबत जहां फातिमा बनीं बिहार महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष, अमिता भूषण ने दी बधाई

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व MLA अमिता भूषण ने मनोनीत महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ शरबत जहां फातिमा को उनके नये दायित्व के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की है। भेजे संदेश में कहा कि महिला कांग्रेस इनके नेतृत्व में अपने राजनैतिक और सामाजिक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी।



 महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम भेजे गये सन्देश में उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में दल और दलीय कार्यकर्त्ताओं से मिले सहयोग और सम्मान के लिये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपने सन्देश में श्रीमती भूषण ने कहा है कि एक दलीय कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति और सेवा की शुरुआत कर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इतने लंबे अरसे तक सेवा उनके लिये राजनीतिक जीवन की एक उपलब्धि है। इस दौरान उन्होंने अपनी  कर्मठता और क्षमता से मिले उत्तरदायित्व के निर्वहन का प्रयास किया। जहां आपके और महिला कांग्रेस की टीम द्वारा मुझे मिला सहयोग, समर्थन और प्यार मेरे जीवन के अनमोल धरोहर बन गये। आपके, आपकी पूरी टीम और स्थानीय टीम के प्रति इस सहयोग, सदभाव के लिये वह हमेशा आभारी रहेंगी। उन्होंने नये नेतृत्व के चयन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सम्पूर्ण दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक के लिये उन्हें साधुवाद दिया। 

अमिता भूषण ने आगामी दिनों में नेतृत्व को हर स्तर पर सहयोग और समर्थन की पेशकश की। ज्ञात हो कि महिला कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल का सफलतापूर्वक निर्वहन का रिकॉर्ड अमिता भूषण के नाम दर्ज है जिसमें इन्होने महिला कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!