नीतीश सरकार के खिलाफ BJYM ने बेगूसराय में हस्ताक्षर अभियान व प्रदर्शनी की शुरुआत की
Ad Place!

नीतीश सरकार के खिलाफ BJYM ने बेगूसराय में हस्ताक्षर अभियान व प्रदर्शनी की शुरुआत की

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बेगूसराय इकाई ने बिहार सरकार के कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में राज्य भर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान व प्रदर्शनी की शुरुआत मंगलवार को बेगूसराय में की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी के नेतृत्व में हड़ताली चौक पर हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शनी की शुरुआत की। कार्यक्रम 9 अगस्त तक निरंतर बेगूसराय के तमाम मंडलों में चलाई जाएगी, साथ ही लगाई गई प्रदर्शनी में बिहार सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कराए गए लाठीचार्ज व उसमें घायल लोगों की तस्वीर लगाई गई है। हस्ताक्षर अभियान में बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।



 हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत विधायक कुंदन कुमार ने किया व पहले दिन ही सैकड़ों लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार ने बिहार सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार को सूचित करना है कि बिहार की सम्पूर्ण जनता अब उनके विरोध में खड़ी है और उनकी दमनकारी नीतियों का मुहतोड़ जवाब देने को पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान नही है बल्कि यह पूरे प्रदेश के जनता को एकजुट करने की तैयारी है जिसके लिए हमे हर तरफ पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है।



भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने विगत 13 जुलाई को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे विधानसभा तक शांतिपूर्ण मार्च में बिहार सरकार के द्वारा कराए गए लाठीचार्ज को विभत्स करार देते हुए कहा कि जिस तरह से तानाशाही चाचा-भतीजा ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए आम जनमानस पर लाठियां बरसाई उसके जितना भर्त्सना की जाए कम होगी। बिहार की जनता ने सब कुछ देखा है व अब जनता पूरी तरह तैयार है कुर्सी कुमार को जवाब देने के लिए। सत्ता के नशे में चूर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह भूल चुके हैं कि लोकतंत्र सदैव सर्वोपरि है एवं लोकतांत्रिक रूप से किये जा रहे कार्यों का दमन उन्हें पूरी तरह से भारी पड़ेगा।
 पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार व अराजकता से लबरेज बिहार की सरकार के अब गिनती के दिन शेष है तथा इसका प्रमाण हमे इस हस्ताक्षर अभियान में मिल रहे समर्थन से स्पष्ट रूप से मिल रहा है, अगुवानी घाट में 1700 करोड़़ की लागत से बन रहा पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया एवं मौन पड़ी कुशासन की यह सरकार बस तमाशा देखते रही, रोजगार के मामले में पूरी तरह से पंगु हो चुकी है। इस सरकार के कारण हजारों लाखों युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यो में पलायन को विवश हो रहे हैं। 
हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान बेगूसराय के तमाम प्रखंड व गांवों तक पहुंचे इसे सुनिश्चित करने का कार्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। यह अभियान में लोगों का समर्थन मिले इसके लिए हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र हर घर तक जाएंगे व इस डबल इंजन की सरकार की तमाम कुनीतियों से समाज के हर वर्ग को अवगत कराएंगे। इसके बाद बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी व भाजयुमो के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह से मिलकर हस्ताक्षर की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे। 
मौके पर लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पु, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, बेबी रजक, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय,जिला मंत्री अमित देव,अर्पिता प्रीतम,बबलेश परशार्थी, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर, आयुष ईश्वर, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, मनीष कुमार, प्रदीप कुशवाहा, ऋषि राज, झुना सिंह, बमबम सिंह, नितीन कुमार, रौशन कुमार, गौतम राठौर, विक्की पटेल, लालबहादुर महतो, मिथिलेश कुमार, कमलनयन कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!