शांति और भाईचारे के साथ मनाएं बक़रीद : SDM सन्नी
Ad Place!

शांति और भाईचारे के साथ मनाएं बक़रीद : SDM सन्नी

THN Network 


बकरीद पर्व को लेकर बखरी अनुमंडल में शांति समिति की बैठक

GAURAV KUMAR 

BAKHRI/ BEGUSARAI : SDM सन्नी कुमार सौरव ने अनुमंडल वासियों से अपील की है कि वह बक़रीद के मौके पर  आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि बक़रीद के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के सभी मस्जिद व ईदगाहों के समीप मैजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित हो।




SDM सन्नी कुमार सौरव सोमवार को बखरी अनुमंडल सभागार में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए SDM ने ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आदेश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए SDPO चंदन कुमार ने कहा कि बक़रीद के दौरान पुलिस गश्त सक्रिय रहेगी। किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। अगर कोई व्यक्ति बिना जांच पड़ताल किए अफवाह वाली खबर को ग्रुप में डालते हैं तो वैसे व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन से सत्यता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। 



मौके पर Addl. SDO शहजाद अहमद, बखरी BDO मेहनाज जबीन, नावकोठी BDO चिरंजीव पांडे, नावकोठी CO राकेश सिंह यादव,गढ़पुरा CO स्मिता कुमारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी (EO) नीलम स्वेता, RO राजीव कुमार, जिला परिषद अमित कुमार देव, घनश्याम राय, SP जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, RSS के मनोरंजन वर्मा, सोनमा मुखिया रामकरण पासवान, बखरी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, चकहमीद के पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम, बखरी पश्चिमी के पूर्व मुखिया मनोहर केसरी, शिवनारायण राम, सलौना के पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान, रिटन के पूर्व पंसस पंकज पासवान, नगर पार्षद हीरा कुमार राम, JDU के प्रखंड अध्यक्ष बीके राय, CPI के अंचल मंत्री शिव सहनी, जवाहर राय, नवल किशोर राय, संतोष साहू आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!