THN Network
NDA नेताओं ने कहा बिहार में खाता खोल पाने की स्थिति में नहीं है विपक्ष
BEGUSARAI : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत NDA घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों का जुटान शनिवार को बेगूसराय में हुआ। कार्यकर्ताओं और नेताओं के हौसले बुलंद करने के लिए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के जत्था को पांच चरणों में बिहार के सभी जिलों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करना है। चार चरणों में अबतक 20 जिले में सम्मेलन हो चुका है।
पांचवें चरण की शुरुआत शनिवार को खगड़िया से हुई। उसके बाद जत्था बेगूसराय पहुंचा जहां धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय में आयोजित NDA के कार्यकर्ता जिला सम्मेलन में घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने हूंकार भरते हुए 2025, फिर से नीतीश का नारा दिया। NDA नेताओं ने कहा कि बिहार में खाता खोल पाने की स्थिति में विपक्षी दल नहीं है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रत्येक बूथ पर जाएं। लोगों को 2005 से पहले की स्थिति के बारे में बताएं। नीतीश कुमार ने ना सिर्फ सड़क, बिजली, पानी दिया बल्कि वे आपके आर्थिक व सामाजिक विकास की चिंता करते हैं। यही कारण है कि बिहार की तस्वीर बदली है बल्कि देश स्तर पर बिहार का नाम हुआ है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार विकास यात्रा करके पूरे बिहार के विकास को अपनी नजरों देखकर विकास के लिए फंड दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने बेगूसराय यात्रा के क जिले के सिमरिया घाट में सिमरिया हाट बनाने की घोषणा पूरे मिथिलांचल के लिए गौरव साबित होगा। इसी तरह नीतीश कुमार जहां-जहां जाते हैं वहां विकास के लिए फंड देते हैं।
BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में सुशासन की हवा बह चुकी। नीतीश कुमार के नेतृत्व लड़ी जाने वाली आगामी विपक्षी दल खाता खोलने के लिए तरस जाएंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव का जमाना लद गया चुका है उन्हें अब राम-राम जपना चाहिए।
LJP के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि NDA का गठबंधन अटूट है। कार्यकर्ताओं को अपना कार्य करना चाहिए। जिसे भी टिकट मिले उसे जितना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को बिहार के लोगों की कोई चिंता नहीं है। जब भी बिहार में बाढ़ - सुखाड़ या अन्य आपदा आती है तो विपक्ष के नेता विदेश घूमने चले जाते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे आपकी कितनी चिंता करते हैं।
'हम' के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कहा कि चंपारण के बगहा से यात्रा शुरू थी तब ठंड अधिक थी लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा ही सभी जिलों में देखने को मिला। RLJP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने 2005 और उसके बाद के बिहार की तुलना करते हुए लोगों को बताना चाहिए।
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि जिले के सातों सीटों पर NDA का जीत सुनिश्चित है। एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि सम्मेलन से NDA को बड़ा संबल मिला है। JDU MLA राजकुमार सिंह ने कहा कि सूबे बिहार में NDA के पक्ष में माहौल है। BJP विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बेगूसराय में विकास के केंद्र से पूरा सहयोग किया जा रहा है। LJP ने सुरेन्द्र विवेक ने कहा कि धर्म युद्ध शुरू हो चुका है। ये पांच दल नहीं बल्कि पांच पांडव है। यानी भाई की तरह लड़कर चुनाव जीतना है।
अध्यक्षता JDU जिलाध्यक्ष रूदल राय व मंच संचालन BJP जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने की। धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत कुमार उर्फ अमर ने किया।