BTMU के अध्यक्ष चुने गए पूर्व सांसद शत्रुघ्न व महासचिव राजेंद्र, नये पैनल में युवाओं की भरमार
Ad Place!

BTMU के अध्यक्ष चुने गए पूर्व सांसद शत्रुघ्न व महासचिव राजेंद्र, नये पैनल में युवाओं की भरमार

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI : बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन का 24 वाॅ वार्षिक अधिवेशन टाउनशिप स्थित जुबली हाॅल में संपन्न हो गया। सम्मेलन की शुरुआत यूनियन के महासचिव पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, भाकपा जिला सचिव अवधेश राय, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष महासचिव रजनीश रंजन, सहायक महासचिव रमेश कुमार व साइमन मूर्मू तथा संगठन मंत्री भोगेंद्र कुमार कमल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

अन्य सार्वजनिक कंपनी के श्रमिकों के सुविधाओं हेतु प्रयास करें बीटीएमयू

पहले सत्र में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बीटीएमयू के संघर्ष क्षमता से अवगत कराते हुए कहा कि BTMU कर्मचारियों के लिए समर्पित रही है। देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के रोजी - रोटी के बदले फोटो शूट में व्यस्त है। 

भाकपा जिला सचिव अवधेश राय ने BTMU के नेतृत्व से आह्वान किया कि अन्य सार्वजनिक कंपनियो मे श्रमिकों की सुविधाओ हेतु संघर्ष का नेतृत्व करें। तेघड़ा विधायक रामरत्न सिंह ने कहा कि BTMU को असंघठित मजदूरों की समस्याओ के समाधान हेतु भी प्रयास करना चाहिए। एटक नेता ललन लालित्य ने इस अवसर पर एटक का संदेश पढ़कर सुनाया। 

अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे आशुतोष कुमार सिंह ने BTMU के इतिहास से परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि BTMU ना केवल कर्मचारियों के सुख - सुविधाओं के लिए संघर्ष करती है बल्कि बरौनी रिफाइनरी के सफल व निर्बाध परिचालन हेतु हमेशा प्रयासशील रहती है।

इस अवसर पर यूनियन के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने प्रतिवेदन पेश करते हुए BTMU के उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा कोशिश रहती है कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले श। 

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का भी विमोचन किया गया। उक्त अवसर पर भाकपा जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी व सेवानिवृत्त शिक्षक प्रताप नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण यूनियन के उपमहासचिव रजनीश रंजन व संचालन वागीश आनंद ने किया ।


नये पैनल मे रजनीश रंजन व साइमन मूर्मू को मिली प्रोन्नति 


इस अवसर पर बीटीएमयू के नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रतिनिधियों ने आपसी सहमति से भूतपूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को यूनियन का अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को महासचिव चुना।

नयी कार्यकारिणी में विधायक व्दय रामरतन सिंह व सूर्यकांत पासवान को संरक्षक बनाया गया है।

कार्यकारी अध्यक्ष (i/ c) - आशुतोष कुमार सिंह 

कार्यकारी अध्यक्ष- रजनीश रंजन 

वरीय उपाध्यक्ष- संजय प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष- अरूण कुमार ( टी पी एस ), राजनीति सिंह, रंजन कुमार सिंह, विभाकर कुमार, राम प्रमोद कुमार राय, सहदेव साह, डोमन पासवान, शिवदानी यादव, बिनोद कुमार चौधरी, फूलेना रजक, मनोज कुमार सिंह, रमेश मिश्रा, बीरबल कुमार, ललन कुमार (CRU), अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, 

बाल मुकुंद कुमार, गोपाल कुमार, एस बी सिन्हा,

देवेन्द्र साह, संजय यादव, अमर कुमार, अजय प्रसाद, राम प्रवेश, दीपक कुमार, चंदन कुमार (AVU -3), महेश राव, महासचिव- राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अतिरिक्त महासचिव- संजीव कुमार, उप महासचिव- साइमन मूर्मू, सहायक महासचिव- रमेश कुमार, मो. अयूब संगठन सचिव - भोगेंद्र कुमार कमल के अलावा 27 सचिव 

तथा कोषाध्यक्ष- पुरूषोत्तम कुमार चुने गए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!