सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने गिनाए मोदी सरकार की उपलब्धियां, बेगूसराय में 40 हजार करोड़ के विकास कार्य
Ad Place!

सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने गिनाए मोदी सरकार की उपलब्धियां, बेगूसराय में 40 हजार करोड़ के विकास कार्य

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI : PM नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए शुक्रवार को बेगूसराय के पिच पर राज्यसभा सांसद और RSS के विचारक (Ideologue) प्रो. राकेश सिन्हा मैदान में उतरे। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चल रहे केंद्र प्रायोजित योजनाओं की लिस्ट गिनाते हुए प्रो. सिन्हा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नौ साल में बेगूसराय के विकास में एक नया आयाम स्थापित किया है। मालूम हो कि राकेश सिन्हा बेगूसराय लोकसभा सीट से BJP के टिकट के प्रबल दावेदार हैं।



 BJP प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के तहत राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अपने स्थानीय आवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में बेगूसराय में विकास के जो काम हुए हैं और हो रहे हैं वह ऐतिहासिक हैं। 
खास बात ये रही कि सांसद के इस प्रेस वार्ता से BJP के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ही नहीं बल्कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित तमाम मोर्चा व मंच के अध्यक्ष या संयोजकों ने दूरी बनाए रखी और नजर नहीं आए। अलबत्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व BJP जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रामकल्याण सिंह आदि उपस्थित रहे। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले महाअभियान के कारण पार्टी के पदाधिकारियों के विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण उपस्थित नहीं हैं। लेकिन उनके राजनीतिक बयान पर भरोसा करना मुश्किल है। सच्चाई यह है कि जिला BJP इन दिनों खेमेबाजी में साफ बंटी हुई दिखाई दे रही है। 




40 हजार करोड़ से अधिक का बेगूसराय में हुआ निवेश

सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार की जनहित की योजना जैसे उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, PM आवास, किसानों के खाते में राशि, आयुष्मान भारत योजना आदि की राशियों को दरकिनार भी कर दें तो मोकामा-सिमरिया के बीच सिक्स लेन पुल, शाम्हो - मटिहानी पुल, बीहट में फ्लाई ओवर, NTPC, बरौनी रिफाइनरी के क्षमता में विस्तार, खाद कारखाना का निर्माण आदि को अगर देखेंगे तो 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट हुआ है जो मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा भी ढेर सारी योजनाएं हैं जो मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि BJP के कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को लेकर घर- घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि PM मोदी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। 2024 में फिर मोदी सरकार बनना तय है। BJP के पास न सिर्फ नेता हैं बल्कि सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम है।

*नीतीश सरकार में न सिर्फ भ्रष्टाचार है बल्कि योजनाओं में बांधा डालने की प्रवृत्ति भी*
 
सांसद प्रो सिन्हा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार न सिर्फ भ्रष्टाचार की शिकार है बल्कि योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने की प्रवृत्ति भी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की कई योजनाएं ऐसी है जिसे पूरा करने में बिहार सरकार रुचि नहीं लेती है। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना को ही लीजिए तो हजारों लोगों को अबतक कार्ड बनाकर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के प्रशासन पर दबाव डालेंगे, इसके लिए मुखर होकर आवाज उठाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!