रेडक्रास स्थापना दिवस : मानवता के लिए काम करने वाला संगठन है रेडक्रास: डीएम रोशन कुशवाहा
Ad Place!

रेडक्रास स्थापना दिवस : मानवता के लिए काम करने वाला संगठन है रेडक्रास: डीएम रोशन कुशवाहा

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI : विश्व रेडक्रॉस स्थापना दिवस के अवसर पर आज सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक प्रमुख वैश्विक संगठन है, जो अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार असहाय नागरिकों एवं युद्ध प्रभावित सैनिकों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 संक्रमण काल के दौरान भी इस संगठन ने करोना महामारी को हराने तथा प्रभावित नागरिकों तक विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काफी तत्परता के साथ कार्य किया है।


इससे पूर्व आज इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री कुशवाहा ने झंडोतोलन करने के साथ-साथ रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में भी वृक्षारोपण भी किया।

गौरतलब हो कि विश्व रेडक्रास दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, डॉ. नलिनी रंजन, प्रो. अशोक कुमार अमर, दिलीप सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!