सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने पथला के अग्निपीड़ितों के सहायतार्थ दिया एक माह का वेतन, CM से बात कर विशेष सहायता का किया अनुरोध
Ad Place!

सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने पथला के अग्निपीड़ितों के सहायतार्थ दिया एक माह का वेतन, CM से बात कर विशेष सहायता का किया अनुरोध

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI : राज्यसभा सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा सोमवार को मटिहानी प्रखंड के सिहमा पंचायत के पथला टोल पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवारों से मिल कर उनका दुःख-दर्द जाना। अग्नि पीड़ित परिवारों के दुःख- दर्द देखकर व्यथित हो गए। उन्होंने तत्काल अपना एक माह का वेतन डीएम के आपदा सहयोग कोष में देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन व्दारा की गई त्वरित सहायता की सराहना की। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोबाइल पर बात कर कहा कि पथला टोल में जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सामान्य राहत कोष से संभव नहीं। उन्होंने नीतीश कुमार से अनुरोध किया कि पथला टोल में मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दीजिए।

बताते चलें कि रविवार की देर रात पथला टोल में आग लगने से सौ से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। तपती धूप में लोग कहां शरण लेंगे यह समस्या आ खड़ी हुई है। इसके मद्देनजर प्रो सिन्हा ने रिफाइनरी के ईडी आरके झा, HURL व पेप्सी के अधिकारियों से भी बातचीत कर सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

प्रो सिन्हा के साथ सांसद प्रतिनिधि शंभू कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह व संजय कुमार, उपाध्यक्ष रौनक कुमार, मटिहानी मंडल अध्यक्ष श्रीराम पासवान, वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद सिंह, बलराम सिंह व झूना सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता पथला पहुंच कर पीड़ित परिवारों का दुःख दर्द पर मलहम लगाने का प्रयास किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!