बेगूसराय के विकास के लिए मोदी सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए : गिरिराज सिंह
Ad Place!

बेगूसराय के विकास के लिए मोदी सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए : गिरिराज सिंह

THN Network 

 

बेगूसराय जिला BJP कार्यसमिति की बैठक में "नौ साल बेमिसाल" पर फोकस

BINOD KARAN

BEGUSARAI : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ जहां देश संपूर्ण विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है वहीं बेगूसराय में श्रीकृष्ण सिंह के 60 के दशक में किए गए विकास कार्यों को 50,000 करोड़ की लागत से विकसित स्वरूप दिया है। वे रविवार को बेगूसराय जिला BJP कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।



मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के पैसों से इस समय बेगूसराय के सिमरिया में सिक्स लेन सड़क पुल, रेल पुल, NTPC का जीर्णोद्धार, खाद कारखाने का पुनर्निर्माण, बरौनी रिफाइनरी के विस्तारीकरण एवं पेट्रोकेमिकल इकाई के निर्माण के सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) को फोरलेन बनाने के साथ-साथ नया राष्ट्रीय उच्च पथ 120B, एलिवेटेड फ्लाईओवर, जिले में 5 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों का दर्जा देने, गाड़ियों के ठहराव सहित विकास कार्यों में 50,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश संसदीय क्षेत्र के विकास की गौरव गाथा है। यह देखने में लगता है कि बेगूसराय के लिए है लेकिन सच्चाई यह है कि इससे पूरे बिहार को लाभ मिलेगा। ये काम PM मोदी के विकास के प्रति इच्छा शक्ति से संभव हो पाया है।



 गिरिराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने क्षेत्र के 28 से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों और 58 नई सड़कों के निर्माण को आकार दिया है, जिससे संसदीय क्षेत्र की कोई भी ग्रामीण सड़क अधूरी ना रह सके।

संगठन की मजबूती के लिए पार्टी को पूरा समय देने को हैं तैयार: प्रो राकेश सिन्हा

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवमयी इतिहास, संगठन और कार्यकर्ता के महत्व के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के अतीत के संघर्षों को याद करते हुए इसे अन्य पार्टियों से अलग सेवा पर आधारित संगठन बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विकास के मामले में कृतिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जितना समय पार्टी लेना चाहेगी वे देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे दुनिया को अपने नेतृत्व क्षमता से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता किस कठिनाई के बीच काम करते हैं इससे वे वाकिफ हैं। पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का योगदान है और रहेगा।




*नौ साल बेमिसाल पर हुई व्यापक चर्चा, घर-घर संदेश ले जाएंगे कार्यकर्ता* 
 
BJP जिला कार्यसमिति की बैठक बरौनी स्थित तथास्तु होटल सभागार में हुई जिसकी अध्यक्षता BJP जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने की। श्री वर्मा के जिलाध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहली कार्यसमिति की बैठक थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं विकास के नौ साल पूरे होने पर "नौ साल बेमिसाल" कार्यक्रम सहित राजनीतिक, आर्थिक प्रस्तावों पर विस्तृत से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा द्वारा जिलास्तर पर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के साथ जनसभा, प्रखंड स्तर की बैठकें, नेताओं का दौरा कार्यक्रम तय किया है।
श्री वर्मा ने कहा कि इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत एक तरफ केंद्र के विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जनता को दी जानी है, वहीं BJP के सांगठनिक संरचना को बूथ स्तर तक लोकसभा चुनाव के पूर्व मजबूत कर बेगूसराय लोकसभा में पूर्व के ऐतिहासिक जीत को फिर से दोहराया जाएगा। बैठक में पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान एवं नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर चलाए जाने वाले विशेष सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

आर्थिक रूप से देश को मजबूत करने का किया जा रहा है काम : सर्वेश कुमार

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC सर्वेश सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर PM नरेंद्र मोदी के योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण की क्षेत्रों में विकास तेजी से हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पशु नस्ल सुधार के बड़े कदम उठाए हैं। इसका लाभ आने वाले समय में दिखाई देगा। इसी तरह की अन्य योजनाओं पर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आप खुद भी ले और जन जन को भी इसके लिए प्रेरित करें।
MLA सुरेन्द्र मेहता एवं कुंदन सिंह ने BJP के सांगठनिक मजबूती के बल पर आगामी 2024 के लोकसभा एवं 2025 के सातों विधानसभा पर BJP के जीत के परचम लहराने का संकल्प व्यक्त किया।
BJP नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिले में कृषि, शिक्षा, बेरोजगारी, बेलगाम अपराध, बेगूसराय के विकास, दिनकर विश्व विद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत राय रखी।
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय ने सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में बेगूसराय के प्रभारी विकास कुमार सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जिला महामंत्री कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, राकेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बेबी रजक, पुष्पा राम, सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार, रौनक कुमार, कृष्णमोहन पप्पू , मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, शिल्पी चौरसिया, अमित देव, रोशन मुन्ना, अर्पिता प्रीतम, सरोजिनी कुशवाहा सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंच मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!