STF के साथ ज्वाइंट एक्शन में बेगूसराय Police ने कुख्यात भूमाफिया को किया गिरफ्तार
Ad Place!

STF के साथ ज्वाइंट एक्शन में बेगूसराय Police ने कुख्यात भूमाफिया को किया गिरफ्तार

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI : STF के साथ ज्वाइंट एक्शन में बेगूसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बेगूसराय पुलिस ने साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कुख्यात भूमाफिया/अपराधी वाना यादव उर्फ बंटी यादव को हथियार और गोली के साथ धर दबोचा है। पहली जनवरी से अभी तक Anti Crime vehicle Checking अभियान में बेगूसराय पुलिस ने कुल 68 अवैध हथियार एवं 252 जिन्दा कारतूस बेगूसराय पुलिस ने जब्त किया है। 



STF और बेगूसराय पुलिस की एक ज्वाइंट टीम ने रविवार को करीब 11:45 बजे दिन में साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर चमन टोल में कुख्यात अपराधी वाना यादव उर्फ बन्टी यादव को गिरफ्तार कर लिया। बंटी यादव दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर भूमि कब्जा कर अपना बर्चस्व स्थापित कर लिया है। अपराध और दबंगता के बल पर वह खेतों में लगे दूसरे लोगों के फसल की कटनी कर लेता था। बंटी यादव को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व साहेबपुरकमाल थाना के प्रभारी मनीष कुमार कर रहे थे। उनके साथ STF और साहेबपुरकमाल थाना की संयुक्त टीम ने चमन टोल गाँव के किनारे बहियार के पास एम्बुलेंस लगाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, 46 जिन्दा कारतूस, एक गोली का खोखा, एक गोली का बिन्डोलिया एवं एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है।



बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से कुख्यात अपराधकर्मी को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

बंटी यादव के खिलाफ साहेबपुर कमाल थाना में (प्राथमिकी  संख्या 94/23) धारा-25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। बंटी यादव के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसका ब्योरा निम्नलिखित है -



(क) साहेबपुरकमाल थाना कांड सं0 218/13, दिनांक 08.11.13 धारा-25 (1-बी) ए / 25 शस्त्र अधिनियम।

(ख) सा0कमाल थाना कांड सं0 65/13, दिनांक 28.04.13 धारा 302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट

 (ग) सा0कमाल थाना कांड सं0 55/19, दिनांक 01.03.19 धारा-25 (1-बी) ए / 26 आर्म्स ।

(घ) मुफसिल (गंगौर) थाना कांड सं0 449 / 22, दिनांक 15.12.22 धारा 302/201 / 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 

(ड) मानसी थाना कांड सं0 146 / 12, दिनांक 22.07.12 धारा 147/148/149 /307/302 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधिनियम।

              

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!