राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर 'आप' नेताओं ने बांटे लड्डू, चंपारण से करेंगे पदयात्रा
Ad Place!

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर 'आप' नेताओं ने बांटे लड्डू, चंपारण से करेंगे पदयात्रा

THN Network 

BINOD KARN 

BEGUSARAI: केन्द्रीय चुनाव आयोग द्धारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिये जाने पर जिले में 'आप' के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी सह अधिवक्ता शिवदयाल ने पनहास स्थित  पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि यह उपलब्धि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के नीतियों में भरोसा रखने वाले देश की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृृत्व में भरोसा व्यक्त किया है। इसी का परिणाम है कि मात्र 10 वर्षों में ही 'आप' ने राष्टीय पार्टी होने का गौरव हासिल किया है। जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि इस समय देश में कुल 1300 पार्टी पंजीकृत है। जिसमें से केवल 6 पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। भाजपा एवं कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी एक मात्र पार्टी है, जिसकी दो राज्यों में सरकार है।


14 अप्रैल से शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार यात्रा: आरएन सिंह

आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी आरएन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार यात्रा की शुरुआत गांधी के कर्मस्थली चंपारण (मोतिहारी) से अम्बेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल से शुरू कर रही है। इस यात्रा का शुभारंभ बादली के  विधायक सह बिहार के चुनाव प्रभारी अजेश यादव के द्धारा किया जा रहा है। इस यात्रा में बिहार के सभी जिले से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ यात्रा में भाग लेंगे। पार्टी आने वाले समय में बिहार के सभी जिले में इस यात्रा के माध्यम से आम जनता से जुड़ने का काम करेगी। साथ ही पार्टी के नीतियों का गांव-गांव तक प्रसार करेगी।

इस अवसर पर पार्टी के सह प्रभारी अविनव कुमार, पूर्व संगठन सचिव अभिषेक जयसवाल, नगर प्रभारी मृत्युंजय मिश्रा, निरंजन कुमार, सिकंदर महतो, रंजन कुमार, सुधीर कुमार सिंह, श्रीनारायण यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता जितेन्द्र राय, दिव्यरंजन, छोटु कुमार, हर्ष कुमार, श्रवण यादव, राम कुमार, मो. राजा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!