अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता की गई खत्म, देश नहीं करेगा बर्दाश्त: अर्जुन सिंह - Rahul Gandhi Membership News
Ad Place!

अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता की गई खत्म, देश नहीं करेगा बर्दाश्त: अर्जुन सिंह - Rahul Gandhi Membership News

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिहार के सभी प्रखंडों में गांधी मूर्ति के समझ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व देश के शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों व अकलियतों के मुखर आवाज, कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के आन-बान-शान सम्मानित नेता राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता अलोकतांत्रिक तरीके से समाप्त करने के विरोध में नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति के सामने एक दिवसीय अनशन सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर आयोजित सभा का संचालन बेगूसराय नगर कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद श्री ब्रजेश कुमार प्रिंस द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है। बीजेपी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। कांग्रेस इसका विरोध पुरजोर तरीके से करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के घोटालेबाजों पर सवाल उठाए तो उनकी संसद सदस्यता रद कर दी गई।

उन्होंने कहा कि देश में बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है। सत्ता में आने के बाद अपने व्यापारी मित्र को सरकार द्वारा लाभ पहुंचाया जा रहा है। राहुल गांधी देश के गरीबों मजदूरों की आवाज उठा रहे थे। केंद्र की बीजेपी सरकार को यह लगता है कि वो कांग्रेस के नेताओं की आवाज को दबा देंगे तो यह भूल कर रहे हैं। इस बार देश राहुल गांधी के साथ है।


इस अनशन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ रजनीश कुमार, रामस्वरूप पासवान,चुनचुन राय, नारायण सिंह, सुनील कुमार, रामानंद सिंह, मदन प्रसाद सिंह, शशिशेखर राय, अनिल कुमार, अशोक राय, रामनुग्रह शर्मा, टुनटुन कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू, सावर कुमार, रवि कुमार, आलोक आनंद, रूबी शर्मा, संजय सिंह, रामप्रकाश सिंह, विनोद महतो, प्रमोद कुमार, मोहित सिंह, विकास झा, सुनील कुमार शर्मा, राघव कुमार, प्रमिला, अंजना पासवान, मंजू देवी, आलोक गोलू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!