LIB का आह्वान: मेधावी गरीब बच्चों की मदद को आगे आएं शिक्षक समुदाय : IG विकास वैभव
Ad Place!

LIB का आह्वान: मेधावी गरीब बच्चों की मदद को आगे आएं शिक्षक समुदाय : IG विकास वैभव

THN Network 



BINOD KARN

BEGUSARAI: लेट्स इंस्पायर आफ बिहार के अभियान को मजबूती प्रदान करने को लेकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सह आईजी विकास वैभव गुरुवार को अपने गृह जिला मुख्यालय अवस्थित 
लोहियानगर स्थित आर्यभट्ट पहुंचे, जहां जिला मॉर्निंग वॉकर संघ एवं आर्यभट्ट के बच्चों व शिक्षकों संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाशाली बच्चे व बच्चियों के सामने गरीबी बाधा नहीं बने। इसलिए हम आप शिक्षकों के सहयोग से उनकी मदद करना चाहते, ताकि बिहार अपने गौरवशाली इतिहास को दुहरा सके। 

उन्होंने कहा कि जब टेक्नोलॉजी व संसाधन नहीं थे तब बिहार ने कीर्तिमान स्थापित किया था। आज हमारे पास टेक्नोलॉजी व संसाधन दोनों हैं तो हम इतिहास को क्यों नहीं दुहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं है। उन्होंने कहा कि पटना, सिवान व समस्तीपुर में मेधावी गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का काम शुरू किया गया है। बेगूसराय के शिक्षकों को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए। यही अनुरोध करने हम यहां आएं हैं। इसी तरह हम स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता करते हैं। हमने की जिलों में चिकित्सा कैंप भी लगाया है जिसमें डाक्टरों का सहयोग मिला और 10 हजार लोगों को इसका लाभ मिला। इस सहयोग को व्यापक रूप देने की आवश्यकता है। 

प्रयास है कि बिहार के लोगों को शिक्षा व रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। बिहार के 24 जिलों में एलआईबी का संगठन खड़ा हो गया है। लगभग 55 हजार लोग इससे जुड़ चुके हैं। एलआईबी से कोई जिला अछूता नहीं रहे इसका प्रयास जारी है। समारोह की अध्यक्षता मार्निंग वाकर्स टीम के संयोजक व प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नलिनी रंजन सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्रों को जो सहयोग एलआईबी के माध्यम से मिल रहा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ परेशानियां होती है लेकिन बाद में सब व्यवस्थित हो जाता है। 

आईएमए के जिला सचिव डॉ रंजन कुमार चौधरी ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग का वादा किया। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, परंतु संसाधन के अभाव में बच्चे अवसर गवां देते हैं। ऐसे में एलआईबी के प्रयास की जितनी तारीफ की जाय कम होगी। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिनों में अधिकारी घर में आराम करते हैं, लेकिन आईपीएस अधिकारी विकास वैभव बिहार के भविष्य को संवारने को लेकर जगह - जगह जा रहे हैं। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। धन्यवाद ज्ञापन करने हुए डॉ राहुल कुमार ने कहा कि एलआईबी ने बिहार में काम के बदौलत अपनी पहचान बनाई है। बेगूसराय आईएमए से इस अभियान को मदद मिले, इसका प्रयास वे करेंगे।

समारोह को डॉ मुरारी मोहन सिंह, एलआईबी के ब्रजेश कुमार सिंह, शुभम कुमार, संतोष सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, विश्व रंजन सिंह उर्फ राजू भैया, अंजनी कुमार सिन्हा, ललन कुमार, प्रो. करण किशोर प्रसाद, प्रो. आलोक कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन ओम प्रकाश मिश्रा ने व स्वागत गीत विशाल कुमार सिंह ने पेश किया। मौके पर शहर के कई गणमान्य एवं आर्यभट्ट के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!