पूर्व विधायक अमिता भूषण ने किया हाथ जोड़ो अभियान का नेतृत्व, वीरपुर प्रखंड में आयोजन
Ad Place!

पूर्व विधायक अमिता भूषण ने किया हाथ जोड़ो अभियान का नेतृत्व, वीरपुर प्रखंड में आयोजन

THN Network (Desk): 


BINOD KARN

BEGUSARAI: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर देशव्यापी अभियान के तहत जिले के वीरपुर प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व बेगूसराय के पूर्व विधायक अमिता भूषण व वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी कर रहे थे। बताते चलें कि 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस क़े शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बेगूसराय जिले में व्यापक स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी आलोक में हाथ जोड़ो अभियान का काफिला बीरपुर प्रखंड आज पहुंचा। ज्ञात हो कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पंचायत स्तर पर स्थानीय कार्यकर्ता घर- घर जाकर लोगों से मिल रहे हैँ और वर्तमान केंद्र सरकार की नाकामी और देश को जोड़ने क़े लिए राहुल गांधी द्वारा किये जा रहे हर प्रयास और संदेश को पत्र क़े माध्यम से लोगो तक पहुंचा रहे हैँ।
         इस मौके पर श्रीमती भूषण ने बताया कि जब भी देश किसी संकट में घिरा है कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता देश की अस्मिता और अस्तित्व के लिए खड़े हुए हैँ। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके देश में नफरत का माहौल बनाकर सामान्य लोगों का ध्यान आर्थिक लूट, बेरोजगारी, मंहगाई आदि से भटकाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया जा रहा है। आलम यह है कि जो लोग सरकार के अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं उसे सरकारी एजेंसियों की प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है. लोकतान्त्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं का खुलेआम चीरहरण हो रहा है। ऐसे में  मुखर तरीके से जनता की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी क़े आह्वान पर हम कांग्रेसजन हाथ से हाथ जोड़ो अभियान क़े तहत लोगों में चेतना और जागृति फैलाने के लिए घर- घर जाकर मिल रहे हैँ। इस अभियान को लोगों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।


  अभियान क़े प्रखंड प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, जिला पार्षद शाम्हो अमित कुमार, जिला नेता कुमार रत्नेश टुल्लू ने बताया कि हम कांग्रेसजन इस अभियान क़े माध्यम से हर पंचायत और हर घर तक पहुंचकर केंद्र सरकार की पोल खोलने को लेकर कृतसंकल्पित हैँ।
    अभियान क़े दौरान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर यादव, दिनेश महतो, आलोक आनन्द, प्रभाषु बिट्टू, राहुल देव, सेवादल जिलाध्यक्ष आनंद प्रेम, मन्नू गौतम, राहुल ठाकुर, प्रिंस कुमार, सरवन सदा, नीतीश कुमार, राममूर्ति सिंह, प्रवीण कुमार, देवेंद्र ठाकुर, संतोष पासवान, सचिन कुमार, मो. राशिद, रंजीत तांती, मोहित राम, मुकेश राम, गणपत कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!