रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप पे लूट की घटना को पुलिस ने किया विफल, देर रात की घटना
Ad Place!

रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप पे लूट की घटना को पुलिस ने किया विफल, देर रात की घटना

THN Network (Desk): 



BINOD KARN

BEGUSARAI: जिले के मंझौल ओपी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने जाते हुए पेशेवर कुख्यात अपराधी जयजय राम झा को गैंग सहित रंगे हाथों हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें 01 महिला भी शामिल है। 


SP योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 16/17 .03. 23 को रात्रि करीब 00:05 बजे AM में गुप्तसूचना मिली की लूट की घटना को अंजाम देने हेतु कुछ अपराधी एक ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले हैं। जिसके आधार पर पुअनि अजीत कुमार सिंह, ओपी अध्यक्ष मंझौल, सअनि शिवमूर्ति सिंह एवं सशस्त्र बल के द्वारा मंझौल ओपी क्षेत्र के न्यारा पेट्रोल पंप /एम.एस. कॉलेज के पास वाहन चेकिंग लगाये। इसी क्रम में एक आईसर ट्रैक्टर पर सवार संदिग्ध 05 लोग पहुंचे जो चेकिंग को देखकर ट्रैक्टर पर से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। जिसमें जय जय राम झा, विपिन सिंह, मोहम्मद इरफान आलम, मोहम्मद शाहरुख एवं एक महिला ममता देवी पकड़े गए। तलाशी लिए जाने पर 01 पिस्टल 01 कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ाए व्यक्ति में से एक कुख्यात अपराधी जय जय राम झा है, जो पुराने हिस्ट्रीशीटर रहे हैं तथा शराब के कई कांडों में भी फिरारी हैं। सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
समय पर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गई त्वरित कार्रवाई से अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ पेशेवर कुख्यात अपराधी जय जय राम झा को गैंग सहित गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसको लेकर चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 58 /23 दिनांक 17 .03.23 , धारा 399/ 402 भा0द0वि0 एवं 25 (1-b)a/26(ii)/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम /पता एवं अपराधिक इतिहास
01. जय जय राम झा , पे. स्वर्गीय घाना  झा, साकिन -कमला, थाना -मंझौल ओपी, जिला बेगूसराय।
  a. चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 42/2001, दिनांक 13.04.2001 धारा 384/34 भादवि।
  b. चेरिया बरियारपुर (मंझौल ) थाना कांड संख्या 94 /02 दिनांक 23.04.2002  धारा 392 भादवि।
  c. बखरी थाना कांड संख्या 68 /2005 ,दिनांक 30.06.05 धारा 392 भादवि।
  d. मुफस्सिल थाना कांड संख्या 183/ 05, दिनांक 04.08.05 धारा 414/ 353 /307 भादवि एवं 25(1-b)a/26(ii) आर्म्स एक्ट। 
  e. बखरी थाना कांड सं.-80/ 2005 दिनांक 29.07.05 धारा 392 भादवि.।
  f. चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 124 /0 5 दिनांक 16 .11. 2005 धारा 392 भादवि।
  g. बखरी थाना कांड संख्या 19/10 ,दिनांक 20.01.10 धारा 341/ 323/ 457/307/34/307 भादवि एवं 25 (1-b)a/26(ii)आर्म्स एक्ट। 
   h. तेघड़ा थाना कांड संख्या 175/10 दिनांक 30.10.10 धारा 395 भादवि।
  i. बरौनी (रिफाइनरी )थाना कांड संख्या 293 /10 दिनांक 07.09.10 धारा- 395 भादवि।
   j. चेरिया बरियारपुर (मंझौल ) थाना कांड संख्या 239/18 दिनांक 30.12.18 धारा 341 /323 /307/ 34
 भादवि।
  k. चेरिया बरियारपुर( मंझौल) थाना कांड संख्या 165/ 19 दिनांक 02.11.19 धारा 341 /323 /504 /506/ 325 /447 /34 भादवि। 
  l. चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 190/ 22 ,दिनांक 30.07.22 धारा 188/ 219 भादवि एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 ।
  m. चेरिया बरियारपुर (मंझौल )थाना कांड संख्या 309/ 22 दिनांक 21. 11.22  धारा 188/ 219 भादवि एवं 30(a)30(d)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018।
 02. विपिन सिंह उम्र 48 वर्ष पे. स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सा. मंझौल बगराहा टोला वार्ड नंबर 13 ,थाना मंझौल ओपी जिला बेगूसराय।
03. मोहम्मद इरफार आलम उम्र 24 वर्ष पे. मोहम्मद अकबूल सा. किल्ली मोहनपुर वार्ड नंबर 6 थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय।
04. मोहम्मद शाहरुख उम्र 20 वर्ष पे. मोहम्मद सुलेमान सा. किल्ली मोहनपुर वार्ड नंबर 06 थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय।
05. ममता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय लुखर सदा सा. कारीचक पवड़ा वार्ड नंबर 1 थाना मंझौल ओपी, जिला बेगूसराय।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!