कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर अडाणी मामले पर मांगा जवाब, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को बताया निरंकुश कार्रवाई - Congress on Adani
Ad Place!

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर अडाणी मामले पर मांगा जवाब, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को बताया निरंकुश कार्रवाई - Congress on Adani

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने और अडाणी समूह से जुड़े मामले को गंभीरता से रखा गया। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर जेल भेजने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही राहुल गांधी को बंगला खाली करने का भी आदेश दे दिया गया है। जो केंद्र सरकार की निरंकुशता है।

 श्री सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार राहुल गांधी को सड़क पर लाने की तैयारी में लगी है। लोकसभा में राहुल गांधी ने सिर्फ सवाल किया, तो उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि देश के बैंकों के अरबों रुपये डूब रहे हैं, इसको लेकर अडानी पर कार्रवाई कब की जाएगी। इसकी जांच कब होगी। देश का करोड़ों रुपया, जो गरीब मजदूरों को मिलना चाहिए था और बेरोजगारों के लिए फैक्ट्री खुलनी चाहिए थी और किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय सीधे सारे पैसे देश के कॉरपोरेटों के जेब में जा रही है।


 उन्होंने कहा कि पहले तो राहुल गांधी को सजा के मसले को समझना होगा। राहुल गांधी ने ये बयान 2019 में कोणार्क में दिया था, मुकदमा लिखा जा रहा है सूरत में। इसके पीछे की कहानी क्या है ? सच्ची बात तो यह है कि बीजेपी बहुत परेशान है। राहुल गांधी संसद से सड़क तक जहां मौका मिलता है वे बीजेपी की गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाते हैं। विपक्ष का यही काम है कि सरकार की जो गलत नीतियां है उसका विरोध करें। यही काम वे कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान भी यही कहता है।राहुल गांधी देश में बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सदन में आवाज उठा रहे थे, जिससे बीजेपी के पेट में दर्द हो गया और उनका माइक म्यूट होने लगा। जब उन्होंने देखा कि पार्लियामेंट में बात रखने नहीं दिया जा रहा है तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाल दी। भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग उनके साथ आए।

उन्होंने कहा कि कानूनविद कहते हैं कि ये मामला नहीं बनता है, लेकिन कोणार्क का मामला सूरत में लिखा जाता है। वो भी बीजेपी के पूर्व मिनिस्टर द्वारा केस दर्ज कराया जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सवालों का जवाब बीजेपी को देना होगा। जब जवाब नहीं मिलता है तबतक कांग्रेस इसको लेकर जनता के बीच जाती रहेगी। उन्होंने आमजन से निरंकुश शासक के खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील की।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य नारायण सिंह, शशिशेखर राय, संजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र पासवान, मिथलेश झा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार, प्रखंड अध्यक्षों में विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, उदय सिंह, रेणू देवी, नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, महासचिव सावर कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत राय, कमल किशोर पोद्दार, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक आनंद, आइटी सेल अध्यक्ष कुशमेश शांडिल्य, सेवादल प्रभांशु कुमार बिट्टू, राहुल कुमार ठाकुर, राघव कुमार, आलोक कुमार गोलू आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!