Begusarai में Congress के हाथ जोड़ो यात्रा का जोरदार आगाज
Ad Place!

Begusarai में Congress के हाथ जोड़ो यात्रा का जोरदार आगाज

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI : जिला कांग्रेस कमिटी बेगूसराय ने राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की अप्रत्याशित सफलता क़े पश्चात अपने अगले बड़े कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जोरदार आगाज किया है। इस कड़ी में आज सदर प्रखंड बेगूसराय क़े वनद्वार गाँव में बरिष्ट कांग्रेस नेता मोती सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति क़े बीच हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का जोरदार आगाज किया। 



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रादेशिक स्तर पर बिहार जोड़ो यात्रा को हर स्तर पर मिली सफलता से कांग्रेसजनों में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है और कार्यकर्ता स्तर पर काफी जोश देखा जा रहा है। अभियान की शुरआत करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता आदि ने अभियान से जुड़ते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता में क्षरण, आर्थिक मोर्चे पर सरकार की असफलता, सरकार प्रायोजित भ्रष्टाचार, मंहगाई, वेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने ज़ो मोर्चा खोला है और इस सन्दर्भ में भारत जोड़ो यात्रा को ज़ो अप्रत्याशीत सफलता मिली है उससे साबित होता है कि जनता अब इस सरकार क़े झांसे से अब चुकी है और अपना भरोसा फिर से कांग्रेस पार्टी क़े प्रति दिखा दिया है। इस भरोसे को कायम रखने क़े लिए हम सबने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आगाज किया है जिसके माध्यम से हम एकता और भाईचारे का सन्देश प्रचारित कर रहे हैँ। कार्यक्रम में इन नेताओं क़े साथ विजय कुमार सिंह, राम नरेश पाठक, ज्ञानदेव सिंह, अर्जुन सिंह, राम पुकार पासवान, सुधो सिंह, महिपाल सिंह, श्रवण सिंह, राम सुधार सिंह, मो इरसाद, तथा श्रीकांत राय, सुधार राय जय प्रकाश साह नीरज कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस जन सम्मिलित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!