Begusarai के सभी प्रखंडों में बनेगा इंडोर व आउटडोर स्टेडियम : DM
Ad Place!

Begusarai के सभी प्रखंडों में बनेगा इंडोर व आउटडोर स्टेडियम : DM

THN Network (Desk): 


BEGUSARAI  : DM रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम व मल्टीपरपस इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इन स्टेडियम के निर्माण से वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, योगा आदि खेलों का आयोजन हो सकेगा। DM ने स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने हेतु ADM सह जिला खेल पदाधिकारी निशांत कुमार को निदेशित किया है।



दरअसल, शनिवार को DM रोशन कुशवाहा ने शारीरिक शिक्षा/ कला संस्कृति/ खेल विभाग की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में खेल भवन -सह-व्यामशाला भवन, एकलव्य राज आवासीय ताइक्वांडो बालक खेल प्रशिक्षण केंद्र, प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम, खेलो इंडिया के तहत खेल खेल अवसंरचना के निर्माण/ उन्नयन की जरूरत महसूस की गई। समीक्षा बैठक में खेलो इंडिया योजना अंतर्गत स्मॉल लेवल सेंटर, जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2022 एवं जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022 के संबंध में विस्तृत जानकारी ADM-सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने DM को दी। बैठक के क्रम में 48 वीं जूनियर नेशनल कबड्डी बालिका प्रतियोगिता 2022 में बिहार राज्य की टीम को लगभग 13 साल बाद फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए बेगूसराय जिले की खिलाड़ी रिया कुमारी एवं आरती कुमारी तथा बिहार टीम के कोच भवेश कुमार (बेगूसराय निवासी) को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में जिला संयोजक विश्वजीत कुमार, कन्हैया भारद्वाज एवं कबड्डी खेल संघ के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!