जिले में खाद का कारखाना फिर भी किसानों को उचित मूल्य पर खाद नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस नेता हिमांशु
Ad Place!

जिले में खाद का कारखाना फिर भी किसानों को उचित मूल्य पर खाद नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस नेता हिमांशु

THN Network (Desk): 






BINOD KARN

BEGUSARAI: बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार कांग्रेस भवन बेगूसराय में 17 फरवरी को पहुंचे और जिले के किसानों से बातचीत की। ज़िले में किसानों के साथ हो रही कठिनाइयों पर मीडिया से अपनी बातों को रखते हुए हिमांशु कुमार ने कहा कि बेगूसराय में अपना फर्टिलाइजर होने के बाद भी यहां के किसानों को उचित समय और उचित मूल्य पर यूरिया खाद उपलब्ध होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर खाद की आपूर्ति के साथ ही किसानों के बिजली बिल माफ होनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों को केंद्र के खिलाफ आवाज उठाकर अपनी हक -हकूक की लड़ाई लड़नी होगी और उनके साथ कांग्रेस पार्टी दृढ़ संकल्प के साथ खड़ी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। किसान कर्ज में डूबे हैं। कर्ज में डूबे किसान एक वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की दुर्दशा की कोई फ़िक्र नहीं है। उन्होंने यहां के किसानों के लोकल मुद्दे को संकलित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक टीम बनाई, ताकि किसानों के आवाज को सरकारों तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य व भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक कुमार रत्नेश टुल्लू, पूर्व वार्ड पार्षद व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, जिला कांग्रेस महासचिव सावर कुमार, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित कुमार, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष कुशमेश कुमार, युवा कांग्रेस महासचिव राघव कुमार, वरिष्ठ साथी मोहन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!