जदयू सचेतक राज कुमार सिंह ने CM नीतीश कुमार के समाधान यात्रा की सफलता को ले महागठबंधन की बैठक में दिए कई सुझाव
Ad Place!

जदयू सचेतक राज कुमार सिंह ने CM नीतीश कुमार के समाधान यात्रा की सफलता को ले महागठबंधन की बैठक में दिए कई सुझाव

THN Network (Desk): 



BINOD KARN

BEGUSARAI: CM नीतीश कुमार के 16 फरवरी को प्रस्तावित समाधन यात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कला भवन बेगूसराय परिसर में महागठबंधन के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के सदर प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव ने की। मटिहानी के विधायक सह जदयू सचेतक राजकुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा सफल बनाने को लेकर महागठबंधन धर्म निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसके लिए महागठबंधन के कार्यकर्ता अपना धर्म समझकर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई सुझाव दिए तो कार्यकर्ताओं ने भी तालियों से समर्थन दिया।
 बेगूसराय के पूर्व मेयर व जदयू नेता संजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर आ रहे सरकार का स्वागत करना सभी का दायित्व है। राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि समाधान यात्रा को सफल बनाने और पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर के 35वें पुण्यतिथि कार्यक्रम में आप सब की भागदारी सुनिश्चित होना चाहिए। कांग्रेसी नेता रामपदारथ यादव ने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ता प्रशासन को सहयोग करें, ताकि किसी भी तरह का व्यवधान कोई उत्पन्न नहीं कर सकें। इस बैठक में रामबली यादव, शिवजी महतो, महावीर यादव, राजू कुमार गुड्डू, सुमित प्रधान समेत दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधायक राजकुमार सिंह व मेयर पिंकी देवी ने CM की यात्रा की तैयारी का लिया जायजा
 
CM नीतीश कुमार के 16 फरवरी को बेगूसराय समाधान यात्रा कार्यक्रम में महज दो दिन शेष रह गए हैं। प्रशासन इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में लगा है, लेकिन महागठबंधन भी इसे सफल बनाने में जुटा हुआ है। कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों में कोई त्रुटी नहीं रहे इसको लेकर मटिहानी विधायक सह जदयू सचेतक राजकुमार सिंह, मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय सिंह सदर प्रखंड और चिलमिल पंचायत में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। 

बताते चलें कि सदर प्रखंड में वैरेकेटिंग सहित सुरक्षा की सभी प्रकार की तैयारियां प्रशासन की ओर से जोर-शोर से चल रही है। CM सदर प्रखंड से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में संपन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगें। विधायक राजकुमार सिंह और मेयर पिंकी देवी ने कंकौल के वार्ड 16 का भी जायजा लिया। विधायक ने कस्तूरबा विद्यालय में चल रहे रंग- रोगन व सफाई कार्यों का मुआयना किया। इस दौरान DDC सुशांत कुमार, BDO सुदामा प्रसाद सिंह, प्रमुख पल्लवी कुमारी, जदयू नेता पंकज सिंह, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पांडव कुमार, पप्पू ठाकुर, शम्भू सिंह, रूपेश कुमार आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!