कर्पूरी जयंती पर RJD का संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प
Ad Place!

कर्पूरी जयंती पर RJD का संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: बेगूसराय शहर‌ के नौरंगा पुल स्थित डॉ. लोहिया कर्पूरी आश्रम सह जिला राजद कार्यालय में जिला महानगर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत समारोह आयोजित की गई। जिसमें संविधान बचाओ देश बचाओ का संकल्प लिया गया। समारोह को अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की, जबकि संचालन महानगर जिलाध्यक्ष शिवजी महतो ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कर्पूरी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कर्पूरी जी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही देश बचाओ संविधान बचाओ को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया।

जिलाध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र आज खतरे में है। संप्रदायिक ताकतें देश को अपने गिरफ्त में लेती जा रही है, जो सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के चाहने वाले के समक्ष एक बड़ी चुनौती देश में खड़ी कर रही है। गांधी, अंबेडकर, लोहिया और कर्पूरी देश‌ में गरीबों का राज़ देखना चाहते थे। देश में छोटे-बड़े ग़रीबी अमीरी का कोई भेदभाव नहीं चाहते थे। राष्ट्रपति हो या भंगी का संतान सबकी शिक्षा एक समान, रानी हो या मेहतारानी, सबको एक वोट का अधिकार, समता मूलक समाज बनाने का सपना देश के चार बेटे हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई इन चारों के रहनुमाई में देश को आगे बढ़ाने का सपना सब बिखरता नज़र आ रहा है। 

इस परिस्थिति में आजाद भारत में डाॅक्टर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर सरीखे नेताओं के नेतृत्व में दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। आज वक्त आ गया है कि हम मनुवादियों के विरूद्ध लड़ाई लड़ना होगा, यही जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समारोह को मुख्य अतिथि महादेव साह, विशिष्ट अतिथि डॉ कपिल देव राय, आमंत्रित सदस्य शोषित समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में भंगी प्रकोष्ठ राजद जिलाध्यक्ष मनोहर राउत, धनिक लाल दास, अभिराम सिंह, सीताराम शास्त्री, पवन गांधी, हरेराम महतो, मदन रजक, सीताराम महतो, विमलेन्द्र महतो, श्रीमती कांति सिंह, मुक्खी भगत, सुबोध कुमार राम, रंजीत ठाकुर, मोहम्मद शकील ‌‌‌‌‌ने संबोधित किया। 

समारोह में पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सौरव कुमार, महिला नेत्री सुमन देवी, महावीर यादव , किशोर महतो, करूण पोद्दार, रामबली यादव, अमित आनंद, मोहम्मद खुर्शीद आलम, रंजीत पासवान, अनिल पासवान, संतोष यादव अधिवक्ता, लक्ष्मण राउत, छात्र नेता रवि यादव, स्वर्णिम स्वराज यादव, सिंटू यादव, धर्मवीर यादव युवा राजद के सत्यम सम्राट यादव, भवेश कुमार राय इत्यादि सैकड़ों साथी उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!