श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान से उबाल, बजरंगदल ने जलाया मंत्री चंद्रशेखर का पुतला
Ad Place!

श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान से उबाल, बजरंगदल ने जलाया मंत्री चंद्रशेखर का पुतला

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी से प्रदेश भर में लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी कड़ी में विरोध का स्वर बेगूसराय में भी नजर आया। बेगूसराय बजरंगदल जिला संयोजक रौशन मिश्रा व जिला सह संयोजक अमित रस्तोगी के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद चौक से जुलूस निकालकर अंबेडकर चौक, कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए रौशन मिश्रा व अमित रस्तोगी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस हिन्दूओं का पवित्र ग्रन्थ है। इसका अपमान करना शिक्षा मंत्री व बिहार सरकार को भारी पड़ेगा।श्रीरामचरित मानस समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने वाला ग्रन्थ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश प्रशासन को देने की मांग की।

इस मौके पर मनीष, अजय, सुधीर, कर्मवीर, सौरव सांवरिया, बमबम, राम शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अर्जुन पोद्दार, प्रिंस कुमार, गौरव कुमार, राजा कुमार, संजय यादव, पप्पू ठाकुर, निरंजन कुमार, कृष्णा, विनोद, राहुल, चंदन गुलशन इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!