गगनभेदी नारों के साथ भारत जोड़ो यात्रा बेगूसराय से समस्तीपुर जिला की सीमा में किया प्रवेश - Bharat Jodo Yatra
Ad Place!

गगनभेदी नारों के साथ भारत जोड़ो यात्रा बेगूसराय से समस्तीपुर जिला की सीमा में किया प्रवेश - Bharat Jodo Yatra

THN Network (BINOD KARN)

BEGUSARAI : भारत जोड़ो यात्रा का बिहारी एडिशन बृहस्पतिवार को बेगूसराय जिला की सीमा को पार कर समस्तीपुर जिला में प्रवेश कर गया। बेगूसराय की सीमा में अंतिम दिन हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ यात्रियों को भव्य विदाई दी।

 मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा का बिहारी एडिशन मंगलवार 17 जनवरी को बेगूसराय जिला के बखरी प्रखंड की सीमा मे प्रवेश किया था। इसके बाद यह यात्रा मंगलवार शाम से बुधवार को पूरे दिन और रात बेगूसराय जिला में ही बिताया। यात्रियों ने बुधवार रात्रि का विश्राम छौड़ाही में ही किया। इसके बाद बृहस्पतिवार पूर्वाहन 9 बजे झंडोत्तोलन के साथ यात्रा छौड़ाही से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। स्थानीय लोग सड़क के दोनों किनारों और मकान की छतों से हाथ हिलाकर और पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत कर रहे थे। विभिन्न गांवों से गुजरते हुए यात्रा दोपहर में खोदावंदपुर पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने यात्रियों के लिए दोपहर में भोजन का प्रबंध किया था। यहां पर जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी ओर से सभी यात्रियों और आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया, साथ ही जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भारत यात्रा क़े लिए  प्रदेश को सहयोग राशि भी सम्मान क़े लिए समर्पित किया गया। यहां से यात्रा समस्तीपुर की ओर आगे निकली जहाँ  सीमा पर यात्रा का ध्वज समस्तीपुर जिलाध्यक्ष को सौंपा गया। 

यात्रा का बेगूसराय जिला से विदाई के समय स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने बेगूसराय जिला में यात्रियों के स्वागत की जमकर तारीफ की और यहां के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मदन मोहन झा, अवधेश सिंह, अमिता भूषण, ब्रजेश पांडे, राजकुमार राजन, अर्जुन सिंह, राजीव कुमार, मिन्नत रहमानी, धर्मवीर शुक्ला, बंटी  चौधरी, आशुतोष शर्मा, आभा सिंह, कपिलदेव यादव गप्पू राय, आशुतोष त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुशवाहा, आकाश सिंह, माधव झा के साथ साथ नारायण सिंह, सार्जन सिंह, गरीब दास, अनुपम अन्नू, रजनीश सिंह, जय प्रकाश साह, अमित कुमार, संजीव सिंह, धर्मराज सहनी, राजेंद्र पासवान, शशि शेखर राय, रत्नेश टुल्लू,  कुशमेश कुमार, शिवम् गौतम, मोहित कुमार, आनंद प्रेम, आशीष कुमार, आभाष झा, राजेश महतों, ब्रजेश कुमार, राघव कुमार,  ब्रजेश प्रिंस , मिथिलेश सिंह, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, राम विलास सिंह, के के राय, हीरा कुमार, रेनू सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह,  रजनीश सिंह, जय प्रकाश साह, अमित कुमार, संजीव सिंह, धर्मराज सहनी, राजेंद्र पासवान, शशि शेखर राय, रत्नेश टुल्लू,  कुशमेश कुमार, शिवम् गौतम, मोहित कुमार, आनंद प्रेम , आशीष कुमार, आभाष झा, राजेश महतों, ब्रजेश कुमार, राघव कुमार,  ब्रजेश प्रिंस, मिथिलेश सिंह, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, राम विलास सिंह, हीरा कुमार, रेनू सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ चुन्नू सिंह, मो. सोएब, शशिशेखर राय, संजय सिंह, नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार, उदय सिंह, सतीश कुमार बीरू, राजेश महतो, आभाष झा, ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, अशोक राय, रुचि सिंह, सुधीर सिंह, अंकित कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार, सुजीत कुमार, अंजनी कुमार, यशवंत कुमार, रामपदारथ राय, अशोक महतो, संजय चौधरी, बालेश्वर महतो समेत हजारों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!