Ganga Global को मिला Double Gold, आर्यभट्ट ज्ञान University ने दिया सम्मान
Ad Place!

Ganga Global को मिला Double Gold, आर्यभट्ट ज्ञान University ने दिया सम्मान

THN Network



Ganga global B.Ed काॅलेज के प्रशिक्षु अभिषेक कुमार तथा Ganga global MBA College के प्रशिक्षु वैभव कुमार ने काॅलेज का बढ़ाया मान


BINOD KARN

BEGUSARAI: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से संबद्धता प्राप्त गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के प्रशिक्षु (B.Ed) अभिषेक कुमार तथा गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MBA) के प्रशिक्षु वैभव कुमार को GOLD MEDAL के लिए चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से आगामी 21 दिसंबर पटना में आयोजित समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर ही नहीं पूरे बेगूसराय जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। 


प्रतिबद्धता और समर्पण से ही शिक्षा के महान उद्देश्य की होगी पूर्ति: सर्वेश कुमार


इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर ( MBA, B.Ed व +2 school, CBSE) के निदेशक व  दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC सर्वेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के महान उद्देश्य के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। किसी भी सफलता के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित क्लास अटेंड करने, शिक्षक व प्रशिक्षुओं की मेहनत का परिणाम है कि गंगा ग्लोबल B.Ed. व MBA दोनों में ही विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल के लिए चयन किया गया है।


B.Ed. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. नीरज कुमार ने प्रशिक्षुओं के साथ सभी प्राध्यापकों को भी बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षुओं के साथ सभी प्राध्यापकों को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में भी इस गौरव को बनाए रखें।

MBA College के प्राचार्य डाॅ. सुधा झा ने कहा कि परिश्रम करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। ज्ञातव्य हो कि दोनों सत्र 2019-21 के प्रशिक्षु हैं। उन्होंने कहा कालेज प्रबंधन, शिक्षक व छात्र-छात्राओं का जब सम्मिलित प्रयास होता है तभी कोई संस्थान बेहतर कर पाता है।

बताते चलें कि इससे पूर्व भी B.Ed. काॅलेज की अभिलाषा कुमारी तथा मोनी कुमारी को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिल चुका है। 

MBA के छात्र वैभव कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहुत सारे रास्ते होते हैं उनमें जो रास्ता सही हो उसी पर चलने से सफलता मिलती है। इस उपलब्धि के लिए गंगा ग्लोबल MBA काॅलेज के प्राध्यापकों को धन्यवाद दिया। वहीं B.Ed

अभिषेक कुमार ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार के सदस्यों तथा गंगा ग्लोबल B.Ed काॅलेज के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर प्रो. सुधाकर पांडेय, प्रो. परवेज़ यूसुफ़, प्रो. अंजली, प्रो. बिनोद कुमार, प्रो. विपिन कुमार, डाॅ. कामायनी कुमारी, प्रो. अमर कुमार, प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. गुडडू कुमार, प्रो. अनीथा एस, प्रो. पिंटू कुमार, डाॅ. अभिजीत कुमार, प्रो. सबाहत अंजुम, प्रो. आदिया, प्रो. अंकिता ईशा, प्रो. गोपाल कुमार, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. विक्रमादित्य, प्रो. पुष्प गौतम, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. सुधांशु शेखर, विवेकानंद, मुरारी कुमार, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, प्रकाश कु.सिन्हा, स्वतंत्र कुमार आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!